Ro no D15139/23

किसानों को मिलेगी प्रसंस्करण मशीनों के लिए अनुदान सहायता

जगदलपुर, 08 अगस्त 2025/ भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन मसाला बोर्ड द्वारा मसालों के मूल्य संवर्धन और प्राथमिक प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए किसानों और किसान आधारित संगठनों यथा कृषक उत्पादक संगठन, कृषक सहकारी समितियों को प्रसंस्करण मशीनों हेतु महत्वपूर्ण सब्सिडी सहायता प्रदान किया जा रहा है।

क्षेत्रीय अधिकारी मसाला बोर्ड ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त योजनांतर्गत हल्दी बॉयलर, हल्दी पॉलिशर, अदरक धोने की मशीन, अदरक स्लाइसर, इमली छिलने की मशीन, इमली बीज निकालने की मशीन एवं केंचुआ खाद इकाइयों के क्रय हेतु अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तिगत किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान सहायता दी जाती है। इसी तरह तिरपाल शीट, नमी मीटर एवं सुखाने का प्लेटफॉर्म बनाने के लिए किसान उत्पादक संगठनों और प्राथमिक कृषक सहकारी समितियों को 90 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। वहीं जैविक प्रमाण पत्र प्रक्रिया और कृषक उत्पादक संगठनों को आईएनडीजीएपी प्रमाण पत्र प्रक्रिया के लिए भी 50 प्रतिशत अनुदान सहायता प्रदान किया जाता है। उक्त सब्सिडी से लाभान्वित होने के इच्छुक किसानों और पात्र संगठनों से अनुरोध है कि वे संयुक्त जिला कार्यालय भवन जगदलपुर में स्थित मसाला बोर्ड कार्यालय में कार्यालयीन समय पर सम्पर्क कर सकते हैं साथ ही मोबाइल नंबर 62677-97889 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्तर का इतिहास और संस्कृति

      जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए तथा वर्तमान में नुआ बाट पुनर्वास केंद्र में निवासरत पुर्नवासितों के लिए…

    Read more

    सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

      जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कलेक्टोरेट स्थित…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार