Ro no D15139/23

संघर्ष से सफलता तक-चंपा दीदी की प्रेरक कहानी, बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए मिसाल

जगदलपुर, 08 अगस्त 2025/ एक समय था जब जगदलपुर विकासखंड के बीजापुट गांव की निवासी श्रीमती चंपा बघेल आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं। लेकिन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और जीवन ज्योति समूह से जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी ने एक नई दिशा ले ली है। उनकी यह प्रेरणादायक यात्रा अब गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी आत्मनिर्भरता की राह दिखा रही है।

चंपा ने इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर योजना का लाभ उठाते हुए अपनी बाड़ी में जैविक खेती शुरू की। उन्होंने करेला, कुंदरु, बरबट्टी, टमाटर और तरोई जैसी सब्जियों की खेती पर ध्यान केंद्रित किया। कृषि सखी के कुशल मार्गदर्शन में उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाया, जिसका परिणाम उत्कृष्ट उत्पादन के रूप में सामने आया।
आज चंपा हर सप्ताह 2 से 3 हजार रुपए की कमाई कर रही हैं। चम्पा बताती हैं कि वे अपनी ताजी साग‘-सब्जी स्थानीय बाजार में बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण में मदद देने के साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं।
रोशनी संकुल संगठन माड़पाल से जुड़ी जीवन ज्योति समूह की दीदियों ने बताया कि वे संकुल संगठन के जरिए इस आत्मनिर्भरता की मुहिम को गांव-गांव तक पहुंचाया है, जिससे कई महिलाओं की आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। चंपा ने संकुल पदाधिकारियों और कैडर दीदियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है और गांव की अन्य महिलाओं को भी इस सफल योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।
चंपा की यह कहानी इस बात का जीवंत प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर ग्रामीण महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन सकती हैं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक रीढ़ भी बन सकती हैं। उनका यह संघर्ष से सफलता तक का सफर आज हर महिला के लिए एक सच्ची प्रेरणा है।

  • Related Posts

    जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर

    केरलापेंदा में 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों…

    Read more

    बाढ़ के बाद महामारी और मानसिक तनाव से निपटने विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य विभाग उतरा मैदान में राहत शिविरों का लिया सघन जायजा

    जगदलपुर, 01 अक्टूबर 2026/ बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलजनित बीमारियों की रोकथाम और पीड़ितों तक त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग