Ro no D15139/23

परमाणु बम की धमकी देने चले थे मुनीर, भारत ने दिया जवाब तो पाकिस्तान को लगी आग, उगला जहर

नई दिल्ली । पाकिस्तान ने भारत को अभी तक कई बार परमाणु हमले की धमकी दी है. वह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी अपनी हरकतों पोल खुलवा चुका है. भारत ने पाक के न्यूक्लियर ब्लैकमेल का करारा जवाब दिया था. अब इस पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया आई है. पाक विदेश मंत्रालय ने सोमवार (11 अगस्त) को कहा कि उसने कभी भी परमाणु हमले की धमकी नहीं दी. पाकिस्तान अपने बयान को लेकर साफ झूठ बोल गया.

पाकिस्तान ने भारत पर उसके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया. पाक विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ”पाकिस्तान, भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान का सख्त विरोध करता है. यह बयान उसकी अपरिपक्वता को दिखाता है. उसने तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है. परमाणु ब्लैकमेल की धमकी गलत और मिसलीडिंग है. भारत के सभी आरोप गलत और बिना तर्क के हैं.”

‘परमाणु धमकी के आगे नहीं झुकेगा भारत’

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की धमकी पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ”परमाणु हथियार की धमकी देना पाकिस्तान की आदत है. भारत कभी भी उसकी धमकी के आगे नहीं झुकेगा. अंतरराष्ट्रीय समुदाय ऐसी टिप्पणियों में उसका सच जान चुका है. यह भी दुखद है कि ये टिप्पणियां किसी मित्र देश की धरती से की गई हैं.”

मुनीर ने भारत को लेकर क्या दी थी धमकी

आसिम मुनीर अमेरिका दौरे पर गए हैं. फ्लोरिडा के टैम्पा में पाकिस्तानी प्रवासियों को संबोधित करते हुए मुनीर ने भविष्य में भारत के साथ युद्ध के दौरान अपने देश के अस्तित्व को खतरा होने की स्थिति में कथित तौर पर परमाणु हमला करने की धमकी दी. पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने सिंधु जल संधि पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान का पानी रोका तो इस्लामाबाद भारत पर अटैक कर देगा.

बता दें कि पाकिस्तान भारत को कई बार परमाणु हमले की धमकी दे चुका है. हालांकि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसे बुरी तरह शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

  • Related Posts

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: कोलकाता. मालदा में एसआइआर प्रक्रिया के विरोध के दौरान सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाये जाने और हिंसा के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने जांच तेज…

    Read more

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    INS Trikand in Tanzania: ईरान में पिछले 28 फरवरी से जंग चल रही है. इसकी वजह से होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी जैसे हालात हैं. इसने पूरी दुनिया में तेल और गैस…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….