Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

– स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
– 13 अगस्त को सुबह 8.40 बजे स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल
– 14 अगस्त को सुबह 7.20 बजे स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन
– छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष 2025 को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा
– ई-फाईल के माध्यम से सभी विभागों में होना चाहिए कार्य
राजनांदगांव 12 अगस्त 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पर्व के लिए सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा व्यवस्था, साज-सज्जा, पेयजल सहित अन्य मुद्दों पर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को सुबह 8.40 बजे स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए रिहर्सल की जाएगी। 14 अगस्त को सुबह 7.20 बजे स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी करें। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि ई-फाईल के माध्यम से सभी विभागों में कार्य होना चाहिए। अभी जिला स्तर पर यह कार्य चल रहा है। बाद में विकासखंड स्तर पर भी हो सकता है। सभी विभाग इसके लिए सक्रियतापूर्वक कार्य करें। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में रंगोली बनाने तथा पालक चौपाल में तिरंगा भोजन बच्चों को देने तथा महिला स्वसहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे तिरंगा के संबंध में जानकारी ली।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष 2025 को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागों को इसकी तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अटल मानिटरिंग डैशबोर्ड के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महती योजना है। उन्होंने इस योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए कहा। अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने बताया कि जिले के ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। 10 अगस्त से इसके लिए मुनादी की जाएगी। 20 अगस्त से इसके लिए सभी ग्रामों में शिविर लगायी जायेगी। शिविर में सरपंच, सचिव अन्य अमला उपस्थित रहेंगे। अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि रजत जयंती वर्ष में शासन की उपलब्धियों के लिए प्रदर्शनी, पोषण मेला सहित विविध आयोजन होंगे। सभी अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक तैयारी करने कहा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री अभिषेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व कार्यों की समीक्षा की

    राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ