Ro no D15139/23

26वीं राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता 2026

राजनांदगांव 26 अक्टूबर 2026। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस स्टेट स्कूल के व्हालीबॉल मैदान में खेले गए व्हालीबॉल प्रतियोगिता अंर्तगत 19 वर्ष बालक व बालिका एवं नवागांव मिनी स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट प्रतियोगिता अंर्तगत 19 वर्ष बालक में बस्तर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, सरगुजा संभागों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। व्हालीबॉल प्रतियोगिता के पहले मैच में 19 वर्ष बालक वर्ग के मुकाबले में रायपुर ने बस्तर को 2-0 से एवं दूसरे मैच में दुर्ग ने सरगुजा को 2-0 से पराजित किया। इसी प्रकार 19 वर्ष बालिका वर्ग के मुकाबले में रायपुर ने बस्तर को 2-0 से एवं दूसरे मैच में दुर्ग ने सरगुजा को 2-0 से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया।

क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में 19 वर्ष बालक वर्ग के मुकाबले में दुर्ग संभाग और बस्तर संभाग के मध्य खेला गया। जिसमें बस्तर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाया। बस्तर की तरफ से आलोक जाना 70 रन और चैतन्य ने 41 रन बनाया तथा दुर्ग के तरफ से प्रिंस यादव ने 3 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुर्ग की टीम 134 रन ही बना पायी। इस तरह बस्तर 26 रन से मैच जीता। दुर्ग के तरफ से सारांश सिन्हा ने 65 रन बनाया। दूसरे मैच बिलासपुर संभाग और सरगुजा संभाग के मध्य खेला गया। जिसमें सरगुजा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाया। जिसमें रिषी का योगदान 34 रन रहा। लक्ष्य का पीछा करते हुये बिलासपुर की टीम ने 9 ओवर में ही 109 रन बनाकर लक्ष्य पूरा कर लिया। बिलासपुर के तरफ से लवकेश ने शानदार 58 रन बनाया। वहीं अजय और लवकेश ने 2-2 विकेट लेकर अपने टीम को विजय बनाया

  • Related Posts

    धान खरीदी की तैयारियां समय पर पूर्ण करें, किसानों को न हो किसी प्रकार की असुविधा : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

    उपार्जन केन्द्रों में तौल, बारदाना, बिजली, इंटरनेट एवं भंडारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश   मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए किसानों को फसल सुरक्षा के लिए करें…

    Read more

    धमतरी की वनोपज मंडी में औषधीय उत्पादों के कारोबार को मिल रहा विस्तार

    श्यामतराई मंडी में स्थानीय सहित आसपास के जिलों से पहुंच रहे वनोपज संग्राहक और स्व-सहायता समूह   धमतरी, 26 अक्टूबर 2026/ धमतरी जिले की पहचान और समृद्ध व्यापारिक विरासत से…

    Read more

    NATIONAL

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।