Ro no D15139/23

‘हमारे जवान घर नहीं आते और हम क्रिकेट खेलने जाते हैं…’, एश‍िया कप में पाकिस्तान के साथ खेलने पर बोले हरभजन सिंह

खेल डेस्क । भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के फैसले पर कड़ा ऐतराज जताया है. उन्होंने कहा कि जब हमारे देश के जवान अपनी जान की बाजी लगाकर सीमा पर डटे रहते हैं, और कई बार घर वापस नहीं लौट पाते, तो हमें यह सोचना चाहिए कि क्या दुश्मन देश के साथ क्रिकेट खेलना सही है?
टीम इंड‍िया के स्टार क्रिकेटर रहे हरभजन सिंह ने साफ कहा है कि भारत को आने वाले एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए. उनका मानना है कि पहले देश, फिर खेल. उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों की कुर्बानियों का जिक्र किया और पूछा कि मीडिया पाकिस्तान को इतनी अहमियत क्यों देता है? हरभजन खुद उस इंडिया चैम्प‍ियंस टीम का हिस्सा थे, जिसने WCL में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था.
हरभजन सिंह यहीं नहीं रुके और बोले- खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, हम उनको इतनी इम्पॉर्टेंस क्यों देते हैं? भज्जी ने साफ किया कि भारत को एश‍िया कप का बायकॉट करना चाहिए. एश‍िया कप की शुरुआत 9 स‍ितंबर से हो रही है.
हरभजन हाल ही में खत्म हुए वर्ल्ड चैम्प‍ियनश‍िप ऑफ लीजेंड्स (WCL) का हिस्सा थे, जहां इंडिया चैम्प‍ियंस टीम ने ग्रुप स्टेज और सेमीफाइनल दोनों में पाकिस्तान चैम्प‍ियंस के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया. इस टीम में शिखर धवन, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, इरफान पठान, सुरेश रैना और यूसुफ पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल थे. यह फैसला पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद लिया गया था. हरभजन ने कहा कि ‘देश सबसे पहले’ है.
भज्जी का मानना है कि सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम को पड़ोसी देश के खिलाफ खेलने से इनकार करना चाहिए. उन्होंने कहा- उन्हें समझना चाहिए कि क्या जरूरी है और क्या नहीं, बात इतनी सी है, मेरे लिए, हमारे देश का वह जवान जो सीमा पर खड़ा है, जिसकी फैम‍िली कई बार उसे देख भी नहीं पाती है. उनकी शहादत हो जाती है, वो घर वापस नहीं लौट पाते हैं. उनका बलिदान हम सबके लिए बहुत बड़ा है.
हरभजन सिंह सरकार के रुख से सहमत
हरभजन ने कहा- हमारी सरकार का भी यही रुख है कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते. ऐसा नहीं हो सकता कि सीमा पर लड़ाई हो, दोनों देशों के बीच तनाव हो, और हम जाकर क्रिकेट खेलें, जब तक ये बड़े मुद्दे हल नहीं होते, तब तक क्रिकेट बहुत छोटी बात है, देश हमेशा सबसे पहले आता है.
देश से बड़ा कोई नहीं, चाहें एक्टर हो या क्रिकेटर: हरभजन सिंह
भज्जी ने कहा- हमारी जो भी पहचान है, वह इसी देश की वजह से है, आप खिलाड़ी हों, एक्टर हों या कोई और, देश से बड़ा कोई नहीं है, देश सबसे पहले आता है और उसके प्रति जो हमारा कर्तव्य है, उसे निभाना जरूरी है. देश के सामने क्रिकेट मैच न खेलना बहुत मामूली सी बात है.
उन्होंने कहा- क्रिकेटरों को पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाना चाहिए, और मीडिया को भी उन्हें और उनकी प्रतिक्रियाओं को टीवी पर नहीं दिखाना चाहिए_ वे अपने देश में बैठकर जो चाहें कह सकते हैं, लेकिन हमें उन्हें हाइलाइट नहीं करना चाहिए.

  • Related Posts

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    ‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

    Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार