Ro no D15139/23

‘परम सुंदरी’ में जान्हवी कपूर को लिए जाने पर भड़कीं मलयाली अभिनेत्री

इंटरटेनमेंट डेस्क । जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में जान्हवी कपूर को लिए जाने को लेकर मलयाली अभिनेत्री पवित्रा मेनन ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने फिल्म में हिंदी अभिनेत्री को लिए जाने पर एतराज जताया है। फिल्म के ट्रेलर में उन्हें जान्हवी का उच्चारण ठीक नहीं लगा है।
मलियाली अभिनेत्री ने जान्हवी कपूर पर उठाया सवाल
पवित्रा मेनन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। अब इस वीडियो को हटा लिया गया है। उन्होंने इस वीडियो में कहा ‘मैं पवित्रा मेनन हूं। मैं एक मलयाली हूं और मैंने परम सुंदरी का ट्रेलर देखा। ट्रेलर में आगे बढ़ने से पहले, मैं यह पूछना चाहती हूं कि एक अच्छी मलयाली अभिनेत्री को लेने में क्या समस्या है? हम कम प्रतिभाशाली होते हैं क्या? केरल में ऐसा नहीं होता। जैसे मैं हिंदी में बात कर रही हूं, वैसे ही मैं मलयालम भी बहुत अच्छा बोल सकती हूं।’
नाराज दिखीं पवित्रा मेनन
पवित्रा मेनन ने मलयालम में सवाल पूछा कि ‘क्या हिंदी फिल्म में भूमिका निभाने के लिए मलयाली को ढूंढना इतना मुश्किल है?’ कास्टिंग को लेकर बॉलीवुड की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा ‘हमने 90 के दशक की मलयालम फिल्मों में ऐसा किया है, लेकिन अब यह 2025 है। मुझे लगता है कि हर कोई जानता है कि एक मलयाली कैसे बात करता है और कैसे वे बाकी लोगों की तरह सामान्य हैं। हम सिर्फ चमेली के फूल नहीं लगाते और हर जगह मोहिनीअट्टम डांस नहीं करते हैं।’ पवित्रा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा ‘मैं जान्हवी से नफरत नहीं करती, लेकिन उन्हें इतनी मेहनत क्यों करनी है?’
कौन हैं पवित्रा मेनन?
पवित्रा मेनन एक गायिका और अभिनेत्री हैं। उन्होंने ‘मिली’ और ‘जैक एंड डैनियल’ जैसी फिल्मों में गाना गाया है। वह लघु फिल्म ‘स्पिट इट आउट मार्गोट!’ में भी नजर आईं हैं।
परम सुंदरी के बारे में
फिल्म ‘परम सुंदरी’ दो ऐसे लोगों पर आधारित है जो एक दिल्ली और एक केरल से है। दोनों के बीच प्यार हो जाता है। जान्हवी कपूर ने इसमें मलयाली लड़की का रोल निभाया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर के अलावा फिल्म में राजीव खंडेलवाल और आकाश दहिया भी हैं। तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 29 अगस्त को रिलीज होगी।

  • Related Posts

    Shah Rukh Khan के Mannat में घुस आए 2 सांप, एक 8 फीट का रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता

    बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan का घर Mannat एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई फिल्म या सेलिब्रिटी गॉसिप नहीं, बल्कि दो सांप हैं. रिपोर्ट…

    Read more

    आवारापन 2 की सक्सेस के बाद इमरान हाशमी की चमकी किस्मत, इन 4 फिल्मों से फिर करेंगे बॉक्स ऑफिस पर राज

    Emraan Hashmi Upcoming Movies: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल