20 अगस्त को बीजापुर, 24 अगस्त को दंतेवाड़ा और 26 अगस्त को कोंडागांव का करेंगे दौरा
रायपुर । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिले का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत माझा की जा सकती है।
राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक श्री नुरुल एन. इशरत (मोबाइल नम्बर – 9006457159) और श्री जावेद इकबाल तारा (मोबाइल नम्बर – 7006615709) 20 अगस्त को बीजापुर, 24 अगस्त को दंतेवाड़ा और 26 अगस्त को कोंडागांव जिले का दौरा कर सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे।
प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश के लिए तृतीय काउंसलिंग शुरू
09 सितंबर तक होगी काउंसलिंग, मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचना अनिवार्य धमतरी, 3 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27…
Read more








