Ro no D15139/23

हर घर तिरंगा अभियान : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने निवास पर फहराया तिरंगा

रायपुर । महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज बीरपुर स्थित अपने निज निवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और राष्ट्र के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आरंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज करोड़ों भारतीयों को एक सूत्र में जोड़ते हुए जन-जन में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल बनाने वाला सशक्त जन आंदोलन बन गया है। तिरंगा हमें उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, बलिदान और तप की याद दिलाता है, जिन्होंने स्वतंत्र भारत का सपना देखा और उसे साकार किया।
राजवाड़े ने कहा कि आज 140 करोड़ भारतीय उसी सपने को साकार करने के लिए एकजुट होकर विकसित, सशक्त और विश्व में सर्वश्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराएं और इस राष्ट्रीय पर्व को गर्व एवं उत्साह के साथ मनाएं।

  • Related Posts

    वन मंत्री केदार कश्यप कल कोरबा जिले के प्रवास पर

    *अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण*   रायपुर, 19 अगस्त 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप कल 20 अगस्त को…

    Read more

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ