Ro no D15139/23

अंबिकापुर में औषधि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण नियम विरुद्ध पाई गई बिक्री पर होगी कड़ी कार्रवाई

अम्बिकापुर 19 अगस्त 2025/ राज्य शासन एवं नियंत्रण खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के तहत जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंबिकापुर शहर के विभिन्न औषधि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई।

निरीक्षण दल में औषधि निरीक्षक अमरेश कुमार तिर्की, औषधि निरीक्षक अनिल कुमार पैकरा तथा पुलिस विभाग से सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा एवं सहायक उप निरीक्षक विरेन्द्र कुजूर शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान नारकोटिक औषधियों एवं गर्भपात की दवाइयों के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेखों की जांच की गई। टीम ने औषधि दुकानों के संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे ऐसी औषधियों की बिक्री केवल नियमानुसार ही करें।

औषधि निरीक्षक अली ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। यदि किसी भी औषधि प्रतिष्ठान द्वारा नियम विरुद्ध नारकोटिक औषधियों अथवा गर्भपात की दवाइयों का विक्रय किया जाता है, तो उनके विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात