Ro no D15139/23

कस्टम-मेड लहंगे में जाह्नवी कपूर का ग्लैमरस अंदाज, खूबसूरती देख टिक गईं सबकी निगाहें

इंटरटेनमेंट डेस्क । बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘परम सुंदरी’ के साथ ही अपनी फैशनेबल चॉइसेज के लिए भी सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए हर रोज अलग-अलग इवेंट्स और शहरों में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहुंच रही हैं. इस दौरान जाह्नवी का कमाल का फैशनेबल अंदाज नजर आ रहा है, जो ना केवल उनके फैंस को बल्कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को भी बहुत पसंद आ रहा है.
हाल ही में जाह्नवी ‘परम सुंदरी’ का प्रमोशन करने के लिए ‘दिलवालों के शहर’ यानी दिल्ली पहुंची थीं. इस दौरान एक्ट्रेस ने एक बार फिर एथनिक आउटफिट में ग्लैमरस अंदाज फ्लॉन्ट किया. इस इवेंट में जाह्नवी ने एक कस्टम-मेड लिनेन लहंगा पहना था, जिसमें वो बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं.
दिल्ली प्रमोशन में छाईं जाह्नवी
जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर दिल्ली में रखे गए प्रमोशनल इवेंट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इस दौरान एक्ट्रेस ने डिजाइनर अनाविला का एक लिनेन लहंगा पहनना चुना. उनके लहंगे की स्कर्ट और दुपट्टे पर हैंडमेड डिजाइन बने थे. इस पर साउथ इंडिया के बैकवॉटर के पास के जंगलों में टहलते हुए हाथियों को दिखाया गया था. ये खूबसूरत डिजाइन न सिर्फ उनके लुक को अलग बना रहा था, बल्कि ‘परम सुंदरी’ में उनके किरदार से भी जोड़ता है.
एक्वा शेड लहंगा लगा सुंदर
एक्ट्रेस का लिनेन लहंगा लाइट एक्वा शेड का था, जिसने उनके लुक को सॉफ्ट टच दिया. इसका फ्लोई फैब्रिक इसे बहुत ही आरामदायक बना रहा था. ये ना केवल आरामदायक था, बल्कि बेहद स्टाइलिश भी लग रहा था. इसके किसी तरह की कोई भारी कढ़ाई या डेकोरेशन नहीं की गई थी. इसका सॉफ्ट डिजाइन सिंपल होते हुए भी लहंगे को बहुत ज्यादा खूबसूरत और क्लासी बना रहा था.
जूलरी से रॉयल बना लुक
जाह्नवी ने इसे बारीक कढ़ाई से सजे ब्लाउज के साथ पहना था. ब्लाउज को और ज्यादा सुंदर बनाने का काम इसके मॉडर्न कट्स कर रहे थे. लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने गोल्डन जूलरी चुनी. उन्होंने एक चोकर, ब्रेसलेट और स्लीक कमरबंद पहना हुआ था. ये उनके लुक को ग्रेसफुल और रॉयल बना रहा था.

  • Related Posts

    25 लाख और नौकरी… फिर भी सब्जी बेचना चाहते हैं बिहार के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार, जानिए क्या है लक्ष्य

    Jhandu Kumar Para Powerlifter: ग्लासगो   में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाले बिहार के पैरा पावरलिफ्टर  अब एशियन गेम्स की तैयारी में जुटे हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक…

    Read more

    साउथ जोन का 7वां विकेट गिरा, मिलिंद लौटे पवेलियन

    Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update Day 4: कुछ देर में शुरू होगा चौथे दिन का खेल नमस्कार, दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन के खेल में आपका स्वागत…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री