Ro no D15139/23

संभाग स्तरीय दो दिवसीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (एथलेटिक्स) का शुभारंभ

432 खिलाड़ियों ने लिया भाग, दौड़, कूद और फेंक स्पर्धाओं में दिखाएंगे दमखम

अम्बिकापुर 28 अगस्त 2025/ 
सरगुजा संभाग स्तरीय दो दिवसीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (एथलेटिक्स) का शुभारंभ आज पीजी कॉलेज खेल मैदान में कलेक्टर श्री विलास भोसकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री भोसकर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय स्तर की ये प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को निखारने और भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, निष्ठा और निरंतर अभ्यास के साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस प्रतियोगिता में संभाग के सभी जिलों से 14, 17 एवं 19 वर्षीय बालक-बालिकाओं सहित कुल 432 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स की विभिन्न विधाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दौड़ वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3 हजार मीटर एवं 5 हजार मीटर दौड़ शामिल हैं। इसी प्रकार फेंक स्पर्धा में गोला फेंक, तवा फेंक, भाला फेंक एवं हमर फेंक का आयोजन होगा। वहीं कूद स्पर्धा में लंबी कूद, ऊंची कूद तथा ट्रिपल जंप (त्रिकूद) की प्रतियोगिताएं होंगी।

प्रतियोगिता की शुरुआत 400 मीटर दौड़ से हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश झा, एपीओ श्री रविशंकर पांडेय, खेल अधिकारी, सरगुजा संभाग के छः जिलों के  शिक्षक-प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात