Ro no D15139/23

कलेक्टर ने शासकीय मेडिकल कॉलेज में नए सीटी स्कैन मशीन एवं रेडियोडायग्नोसिस कक्ष का किया निरीक्षण

शासकीय मेडिकल कॉलेज की सेवाओं के प्रति विश्वसनीयता कायम रखें : कलेक्टर
– कलेक्टर ने शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में नए सीटी स्कैन मशीन का कार्य सितम्बर माह के पहले सप्ताह में पूर्ण करने के दिए निर्देश
– शासकीय मेडिकल कालेज में आयुष्मान कार्ड के हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के दिए निर्देश
– ट्रॉमा सेंटर एवं अन्य मुद्दों पर की गई चर्चा
– सभी डॉक्टर, नर्स एवं अन्य स्टॉफ मरीजों के साथ करें अच्छा व्यवहार
राजनांदगांव 29 अगस्त 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में नवनिर्मित सीटी स्कैन मशीन एवं रेडियोडायग्नोसिस कक्ष का निरीक्षण किया तथा चिकित्सकों एवं स्टॉफ के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में जनसामान्य की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए लगाए जा रहे नए सीटी स्कैन मशीन का कार्य सितम्बर माह के पहले सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्हों सीटी स्कैन मशीन का अवलोकन किया तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर के भूमिपूजन, शासकीय मेडिकल कालेज परिसर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने, कालेज के प्रवेश द्वार के निर्माण करने के संबंध में चर्चा की।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि शासकीय मेडिकल कालेज पेण्ड्री जनसामान्य को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सर्वसुविधायुक्त होना चाहिए। यहां आने वाले मरीजों की चिकित्सा पर विशेष ध्यान देते हुए सभी डॉक्टर, नर्स एवं अन्य स्टॉफ मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए सभी नर्स एवं स्टॉफ की काउंसलिंग करने के लिए कहा। उन्होंने सभी से कहा कि अच्छा कार्य करें तथा शासकीय मेडिकल कॉलेज की सेवाओं के प्रति विश्वसनीयता कायम रखें। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय एवं शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में आपसी समन्वय बनाये रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय मेडिकल कालेज में आयुष्मान कार्ड के हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 84 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड ब्लाकिंग किया गया है, जिसे और बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने हृदय रोग विभाग के लिए कैथ लैब हेतु नये प्रोजेक्ट अंतर्गत फ्लोर बनाने के प्रस्ताव के संबंध में सीजीएमएससी से जानकारी ली। बैठक में चिकित्सालय में सीएसएसडी निर्माण, माड्यूलर किचन एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान डीन शासकीय मेडिकल कालेज डॉ. पंकज लुका, संयुक्त संचालक एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रकाश टंडन, सिविल सर्जन डॉ. यूके चंद्रवंशी, उप अधीक्षक डॉ. पवन जेठानी, विभागाध्यक्ष स्त्रीरोग विभाग डॉ. मीना आरमो, विभागाध्यक्ष रेडियोलॉजी डॉ. अराधना टोप्पो, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री चौरसिया सहित अन्य चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम अंतर्गत जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र के लिए किया गया चयनित

    राजनांदगांव 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का चयन राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र…

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा किसानों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत तहसील कुमरदा क्षेत्र के कृषकों को अन्य जिलों में प्रगतिशील कृषकों के फार्म एवं खेतों का शैक्षणिक…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….