
राजनांदगांव 03 सितम्बर 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों के वार्डों में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। मोबाईल कैम्प के माध्यम से श्रमिक पंजीयन, नवीनीकरण, संशोधन एवं श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। साथ ही निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों का पात्रतानुसार पंजीयन हेतु ऑनलाईन आवेदन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मोबाईल कैम्प में आवेदनों तथा पंजीयनों में आ रही समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है।
श्रमिक पंजीयन एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए जनपद पंचायतों में संचालित श्रम कल्याण केन्द्र, श्रमेव जयते मोबाईल एप, लोकसेवा केन्द्र, इंटरनेट कैफे के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते है। मुख्यमंत्री सहायता केन्द्र के टोल फ्री हेल्प लाईन नंबर 0771-3505050 पर संपर्क कर श्रमिक पंजीयन एवं विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। माह सितम्बर 2026 में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों के वार्डों में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। मोबाईल कैम्प में श्रमिक उपस्थित होकर श्रमिक पंजीयन, नवीनीकरण एवं विभिन्न योजना अंतर्गत लाभ लेने के लिए नि:शुल्क आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। साथ ही विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त कर सकते है।
राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत 7 सितम्बर को वार्ड क्रमांक 34 कन्हारपुरी वार्ड एवं जराही, 8 सितम्बर को मुड़पार (डी), 9 सितम्बर को बागतराई एवं वार्ड क्रमांक 44 कौरिनभाठा, 11 सितम्बर को कोपेडीह एवं वार्ड क्रमांक 5 चिखली, 18 सितम्बर को परमालकसा एवं पार्रीकला, 21 सितम्बर को पदुमतरा, 22 सितम्बर को बासुला, 23 सितम्बर को सिंघोला, 24 सितम्बर को महरूमखुर्द एवं सांकरा, 28 सितम्बर को बरबसपुर एवं सोमनी, 29 सितम्बर को बरगा एवं 30 सितम्बर को कांकेतरा में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जाएगा। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत 7 सितम्बर को सुखरी, 9 सितम्बर को किरगी, 10 सितम्बर को रूदगांव, 11 सितम्बर को बरगांव, 18 सितम्बर को घोरदा, 21 सितम्बर को बनभेड़ी, 23 सितम्बर को ओडारबांध, 28 सितम्बर को आसरा, 29 सितम्बर को जंतर, 30 सितम्बर को खुज्जी एवं छुरिया विकासखंड अंतर्गत 7 सितम्बर को झाड़ीखैरी, 9 सितम्बर को बेंदाड़ी, 11 सितम्बर को पंडरापानी, 12 सितम्बर को गहिराभेड़ी, 18 सितम्बर को नांदियाखुर्द (बखरूटोला), 21 सितम्बर को तेलिनबांधा, 23 सितम्बर को घोघरे, 24 सितम्बर को बिसाहूटोला, 28 सितम्बर को जोब, 30 सितम्बर को बेलरगोंदी तथा डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत 5 सितम्बर को छपारा, 7 सितम्बर को बिजनापुर, 9 सितम्बर को सेम्हरा, 11 सितम्बर को पलांदुर, 18 सितम्बर को परागांवखुर्द, 22 सितम्बर को पिनकापार, 24 सितम्बर को पेण्ड्री, 26 सितम्बर को चारभांठा, 29 सितम्बर को मोहनपुर में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जाएगा।









