सांसद ने बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर शिशु संरक्षण माह का किया शुभारंभ

राजनांदगांव 29 अगस्त 2025। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया। जिले में 29 अगस्त से 30 सितम्बर 2025 तक शिशु संरक्षण माह मनाया जा रहा है। इसके तहत 9 माह से 5 वर्ष के 89158 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जा रही है। 6 माह से 5 वर्ष तक के 94403 बच्चों को आयरन सिरप 1 एमएल सप्ताह में 2 बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों के निगरानी में पिलायी जाएगी। मितानिनों द्वारा टीकाकृत किए जाने वाले बच्चे तथा टीकाकरण के छूटे बच्चों को खोजकर अभियान के दौरान टीकाकरण किया जाएगा तथा बच्चों की हीमोग्लोबिन एवं कुपोषण की जांच की जाएगी। जांच में कुपोषित पाए गये बच्चों को सुपोषित करने के लिए एनआरसी में भर्ती किया जाएगा। इस अवसर पर श्री आशुतोष ठाकुर, जीवन दीप समिति के सदस्य श्री संदीप भट्टाचार्य, श्री अरविंद सिन्हा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन सहित सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला प्रबंधक शहरी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं मितानिन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भर्रीटोला, मानपुर में इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर क्षेत्र का भ्रमण

    राजनांदगांव 18 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय आजीविका मिशन अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के बोरतलाब, डोंगरगांव विकासखंड के डोंगरगांव एवं राजनांदगांव विकासखंड के सुरगी संकुल से 30 प्रतिभागियों को भर्रीटोला,…

    Read more

    ग्राम बाघमार में जल अर्पण दिवस का हुआ उत्साहपूर्वक आयोजन

      राजनांदगांव 18 फरवरी 2026। जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद पंचायत डोंगरगांव के…

    Read more

    NATIONAL

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला ईरान का सीक्रेट प्लान, अमेरिकी हमले से पहले बना रहा ‘सुरक्षा कवच’

    सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला ईरान का सीक्रेट प्लान, अमेरिकी हमले से पहले बना रहा ‘सुरक्षा कवच’

    AI Summit : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नयी टेक्नोलॉजी बनाता और अपनाता है भारत

    AI Summit : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नयी टेक्नोलॉजी बनाता और अपनाता है भारत

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?