Ro no D15139/23

विधायक विनायक गोयल ने डिमरापाल में किया स्किल लैब का उद्घाटन

जगदलपुर, 29 अगस्त 2025/ बस्तर में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल ने गुरुवार को डिमरापाल में महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए एक अत्याधुनिक स्किल लैब का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मनोज सिन्हा सहित परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक और बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएँ उपस्थित थे।

यह स्किल लैब महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मियों के लिए एक प्रशिक्षण केंद्र के रूप में काम करेगी। इसका मुख्य लक्ष्य विभागीय कर्मियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर उनकी क्षमताओं को बढ़ाना है, जिससे जमीनी स्तर पर दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता और भी बेहतर हो सके।यह स्किल लैब सेनु परियोजना के तहत स्थापित की गई है। विभाग का मानना है कि यह पहल समुदाय को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    42 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए सहायक ग्रेड-1 अविंद्र पाणिग्राही

        संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में दी गई भावभीनी विदाई जगदलपुर, 1 सितम्बर 2026/ संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-1 श्री अविंद्र पाणिग्राही को शासकीय सेवा में 42 वर्षों का लंबा…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक आयोजित

      विकास कार्यों व जनहितैषी योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदाय करने हेतु शिविर की करें तैयारी-कलेक्टर श्री आकाश छिकारा जगदलपुर, 1 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार