Ro no D15139/23

कलेक्टर  आकाश छिकारा की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक आयोजित

 

विकास कार्यों व जनहितैषी योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदाय करने हेतु शिविर की करें तैयारी-कलेक्टर श्री आकाश छिकारा

जगदलपुर, 1 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में सोमवार एक सितम्बर को समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय खन्ना तथा नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उपस्थित रहे, जबकि सभी तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले में संचालित विभिन्न जनहितैषी योजनाओं, निर्माण कार्यों और लंबित जन शिकायतों के त्वरित निराकरण की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन के निर्देश दिए।

बैठक में दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में चल रहे सर्वेक्षण और प्रमाण पत्र निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। कलेक्टर ने जिले के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु आगामी 5 से 7 अक्टूबर तक प्रस्तावित वृहद शिविर की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी जनपद सीईओ को ग्राम स्तर पर शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए, ताकि सभी पात्र हितग्राहियों को आवश्यक उपकरण और शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके साथ ही पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को अभियान चलाकर शीघ्र पूरा करने को कहा गया।

अधोसंरचना विकास के अंतर्गत आदर्श ग्राम नेतानार में शैक्षणिक, सांस्कृतिक और मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई। वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज हाॅस्पीटल डिमरापाल में क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण, ट्रंाजिट हॉस्टल और स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़े कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया गया। राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए डिजिटल क्रॉप सर्वे, भूमि आवंटन, सीमांकन और नामांतरण के लंबित प्रकरणों को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा के भीतर संतोषप्रद निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात