Ro no D15139/23

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिले में आयोजित हो रहे विविध कार्यक्रम, सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल बनी फुटबॉल विजेता टीम

अम्बिकापुर 30 अगस्त 2025/  मेजर ध्यानचंद जी की जयंती व राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिलेभर में खेल और फिटनेस से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।

श्रृंखला के प्रथम दिन 29 अगस्त को महिला एवं पुरुष वर्ग में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं आज 30 अगस्त को गांधी स्टेडियम खेल मैदान में सद्भावना फुटबॉल मैचों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खेलो इंडिया सेंटर, सैनिक स्कूल, सेंट जेवियर एवं कार्मेल स्कूल की टीमें शामिल हुईं। रोमांचक फाइनल मुकाबला सैनिक स्कूल और सेंट जेवियर स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें सैनिक स्कूल की टीम ने सेंट जेवियर को 2-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उत्साहवर्धन के साथ सभी प्रतिभागियों को खेलों में निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय आयोजन की श्रृंखला में अंतिम दिन 31 अगस्त 2025 को प्रातः 7ः30 बजे घड़ी चौक से “संडे ऑन साइकिल” साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में शहर के नागरिकों, खिलाड़ियों के साथ-साथ जिला प्रशासन एवं विभागीय कर्मचारी भी भाग लेंगे।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात