Ro no D15139/23

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु समीक्षा बैठक कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश निर्देश

अम्बिकापुर 31 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित कर राजस्व से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि त्रुटि सुधार, नामांतरण, बटवारा, अविवादित नामांतरण सहित सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय सीमा में किया जाए।

कलेक्टर ने भू-अर्जन, आर्थिक सहायता, फसल की गिरदावरी एवं अन्य राजस्व कार्य को नियमानुसार समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का निष्पादन पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए।

कलेक्टर ने बैठक में अपर कलेक्टर को जिले के समस्त राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकरण में लापरवाही या कमी पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध  कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व कार्य सीधे जनता के हित से जुड़े होते हैं, अतः प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समयबद्धता के साथ करें।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृतलाल ध्रुव सहित जिले के समस्त राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात