Ro no D15139/23

कलेक्टर एवं जिला सीईओ ने किया जिला स्तरीय प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई का औचक निरीक्षण

स्वच्छाग्राही दीदियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2025/ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ठोस एवं प्लास्टिक कचरे के समुचित प्रबंधन की दिशा में जिले ग्राम पंचायत दरिमा में स्थापित जिला स्तरीय प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई केन्द्र/एम.आर.एफ. का कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने  औचक निरीक्षण किया।

569 ग्रामों की जुड़ेंगी स्वच्छाग्राही दीदियां
एम.आर.एफ. केन्द्र की स्थापना से जिले के 569 ग्राम पंचायतों की लगभग 2500 स्वच्छाग्राही दीदियां सीधे तौर पर लाभान्वित होंगी। ये स्वच्छाग्राही सूखा एवं ठोस कचरा निर्धारित दर पर विक्रय कर आर्थिक लाभ कमा सकेंगी। इसके अतिरिक्त इस प्लांट में प्रत्यक्ष रूप से 30 से 35 महिलाओं को रोजगार मिलेगा, जिन्हें लगभग 7,500 रुपये प्रतिमाह की आय होगी। इस प्रकार यह योजना महिलाओं को न केवल आर्थिक संबल देगी, बल्कि उन्हें सामाजिक रूप से भी सशक्त बनाएगी।

दाने से बनेगी प्लास्टिक की रस्सी, बाल्टी-डस्टबिन
कलेक्टर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि केन्द्र में एकत्रित प्लास्टिक कचरे का प्रोसेसिंग कर दाने, गट्टे एवं अन्य उपयोगी उत्पाद तैयार किए जाएंगे। वर्तमान में इन दानों से प्लास्टिक की रस्सी बनाने का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। वहीं आगामी समय में प्लास्टिक की बाल्टी एवं डस्टबिन उत्पादन की भी योजना बनाई गई है।

क्लस्टर आधारित कार्य प्रणाली
जिले के सभी 569 सेग्रीगेशन शेड एवं 7 प्लास्टिक प्रबंधन केन्द्रों को इस जिला स्तरीय इकाई से जोड़ा गया है। प्रत्येक 10दृ12 ग्रामों को मिलाकर क्लस्टर बनाया गया है, जिसके अंतर्गत कचरे का संग्रहण, उठाव एवं प्रोसेसिंग किया जाएगा। जिला, जनपद एवं पंचायत स्तरीय अमलों को नियमित कार्य संचालन एवं फॉलोअप के लिए निर्देशित किया गया है।

एम आर एफ केंद्र से महिलाओं को मिलेगा लाभ
कलेक्टर श्री भोसकर ने निरीक्षण के दौरान कहा कि इस कार्य से जुड़ी स्वच्छाग्राही दीदियों को शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा, ताकि वे सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टि से और अधिक समृद्ध हो सकें। उन्होंने इकाई में कार्यरत महिलाओं से चर्चा कर उनके कार्य अनुभव भी साझा किए और उन्हें प्रोत्साहित किया।

इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ श्री राजेश सेंगर, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण जिला समन्वयक श्री रोशन गुप्ता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात