Ro no D15139/23

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने सरगुजा जिला प्रवास के दौरान विभागीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

शासकीय उद्यान रोपणी, सूकर पालन प्रक्षेत्र, कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण

अम्बिकापुर 02 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने सरगुजा जिला प्रवास के दौरान मंगलवार को अम्बिकापुर स्थित विश्राम गृह में जिले के आदिवासी विकास विभाग, कृषि एवं अन्य विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं के संबंध में जानकारी ली तथा विस्तारपूर्वक चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मंत्री श्री नेताम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्ण ढंग के साथ सुनिश्चित किया जाए। विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना रहे।बैठक में किसानों के लिए मांग के अनुरूप बीज एवं खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारी से चिकित्सकों एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा कहा कि चिकित्सकों को फील्ड में भेजें। मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी से उत्पादन एवं वितरण की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण हेतु बाहर भेजें, प्रशिक्षण के पश्चात उनका फीडबैक लें। किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हो, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री श्री नेताम ने आश्रम-छात्रावासों के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराए जाने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार आश्रम-छात्रावासों में रंग-रोगन कराया जाए।

शासकीय उद्यान रोपणी, सूकर पालन प्रक्षेत्र, कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण-
जिला प्रवास के दौरान मंत्री श्री नेताम ने सूकर पालन प्रक्षेत्र एवं कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र में  स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसी प्रकार उन्होंने शासकीय उद्यान रोपणी का निरीक्षण कर पौधों का अवलोकन किया तथा उत्पादन बढ़ाने कार्ययोजना बनाने निर्देशित किया।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात