Ro no D15139/23

पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री अग्रवाल 3 सितम्बर को रामलला दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों की ट्रे को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

*राजनांदगांव एवं दुर्ग से स्पेशल ट्रेन से 850 तीर्थ यात्री जाएंगे अयोध्या धाम*

रायपुर, 02 सितम्बर 2025/ प्रभु श्रीराम के दर्शन और अयोध्या धाम, काशी विश्वनाथ की यात्रा के लिए कल 3 सितम्बर को राजनांदगांव और दुर्ग जिले से 850 तीर्थ यात्रियों का दल रवाना होगा। पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में पूर्वान्ह 11.20 बजे अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 850 दर्शनार्थियों के इस दल में दुर्ग और बस्तर संभाग के यात्री शामिल हैं। मंत्री श्री राजेश अग्रवाल तीर्थ यात्रियों की स्पेशल ट्रेन से राजनांदगांव से रवाना होकर दुर्ग आएंगे और यहां से अयोध्या धाम दर्शन के लिए जाने वाले तीर्थ यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाओं के साथ रवाना करेंगे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत प्रदेश के नागरिकों को प्रभु श्रीराम के दर्शन के साथ ही अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ की निःशुल्क यात्रा का प्रबंध होता है। यह योजना 5 मार्च 2024 से प्रारंभ हुई है। इस योजना के तहत अब तक प्रदेश के 28 हजार से अधिक लोगों को अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा का लाभ मिला है। अयोध्या धाम के लिए राजनांदगांव से यात्रा का यह दूसरा चरण है। श्रीराम लला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत तीर्थ यात्रा के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों के जाने-आने एवं यात्रा के दौरान ठहरने और भोजन इत्यादि का प्रबंध छत्तीसगढ़ सरकार की ओर होता है।

राजनांदगांव से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन की रवानगी के अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में राजनांदगांव के सांसद श्री संतोष पांडे, महापौर श्री मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद श्री अशोक शर्मा, विधायक श्री ईश्वर साहू, श्री डोमन लाल कोर्सेवाडा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री किरण वैष्णव, आईआरसीटीसी, रेलवे जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

इस स्पेशल ट्रेन के दुर्ग स्टेशन पहुंचने पर दर्शनार्थियों का स्वागत पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल और मंत्री स्कूल शिक्षा एवं ग्रामोद्योग, छत्तीसगढ़ शासन श्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में होगा। दुर्ग स्टेशन से इस ट्रेन को उसके गतव्य के लिए मंत्री द्वय सहित दुर्ग के सांसद श्री विजय बघेल, विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चन्द्राकार, महापौर दुर्ग श्रीमती अलका बाघमारे, विधायक साजा श्री ईश्वर साहू, विधायक अहिरवारा श्री डोमन लाल कोर्सेवाडा और अन्य जनप्रतिनिधिगण फ्लेग ऑफ करके रवाना करेंगे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा की विशेष पहल के चलते राजनांदगांव से दूसरी बार अयोध्या धाम दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन जाने का अवसर सुलभ हुआ है। इससे दुर्ग और बस्तर संभाग के तीर्थ यात्रियों को सहूलियत हुई है।

  • Related Posts

    जिला अस्पताल राजनांदगांव को मिला एफएसएसएआई का 5-स्टार ईट राइट कैंपस प्रमाण-पत्र

    छत्तीसगढ़ का प्रथम अस्पताल, जिसे मिला 5-स्टार ईट राइट कैंपस का गौरव*   राजनांदगांव 03 सितम्बर 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से जिला अस्पताल राजनांदगांव…

    Read more

    पोटा केबिन मुरतोंडा पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    परिसर में बागवानी और सीपेज सुधार के सख्त निर्देश*   रायपुर,03 सितम्बर 2026/ सुकमा जिले में दूरस्थ अंचल के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के संकल्प के साथ शिक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे