Ro no D15139/23

गणेश विसर्जन एवं ईद-ए-मिलाद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

डीजे पर प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई


अम्बिकापुर 02 सितम्बर 2025/ 
 कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिले में आगामी गणेश विसर्जन एवं ईद-ए-मिलाद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर निगम सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, नगर निगम नेताप्रतिपक्ष श्री सफी अहमद, पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न समाज के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री रामसिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव,एएसपी श्री अमोलक सिंह ढिल्लो, नगर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप एसडीएम श्री फागेश सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अपर कलेक्टर एवं एएसपी ने नागरिकों से अपील की कि वे दोनों पर्वों को मिलजुलकर, भाईचारे और सौहार्द के वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि सरगुजा की पहचान आपसी एकता और भाईचारे में निहित है, जिसे कायम रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्वों के दौरान चौक-चौराहों, प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन सतर्क रहेगा। शांति समिति के बैठक में डीजे बजाने पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जुलूस एवं विसर्जन मार्गों पर सुरक्षा बैरिकेडिंग और अग्निशमन दल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। हुड़दंगियों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

बैठक में नगर निगम और संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि गणेश विसर्जन घाटों एवं जुलूस मार्गों पर विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही, यातायात पुलिस को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त तैनाती करने को कहा गया ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन के साथ सहयोग करें, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तुरंत  पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9479193599 पर संपर्क करें।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात