Ro no D15139/23

शिक्षक दिवस पर कलेक्टर विलास भोसकर ने दी शुभकामनाएं,

अम्बिकापुर 04 सितम्बर 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने शिक्षक दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि यह दिन हमें उन शिक्षकों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने ज्ञान, धैर्य और समर्पण से न केवल विद्यार्थियों का भविष्य संवारा, बल्कि समाज को भी सही दिशा दी।

उन्होंने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मनाया जाने वाला यह दिवस हमें यह सोचने का अवसर देता है कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पढ़ाने वाले नहीं, बल्कि समाज के निर्माता होते हैं। एक शिक्षक का प्रभाव किसी एक कक्षा तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह पीढ़ियों को आकार देता है। उनके मार्गदर्शन से ही हमारे बच्चे अच्छे नागरिक बनते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं।

कलेक्टर श्री भोसकर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस अवसर पर हम सभी अपने जीवन में आए शिक्षकों को याद करें और उनका सम्मान करें। अपने बच्चों को भी शिक्षकों के प्रति आदर भाव रखने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विशेष आग्रह किया कि अभिभावक अपने बच्चों के विद्यालय जाकर शिक्षकों को सम्मानित करें, चाहे वह एक धन्यवाद पत्र हो, एक पुष्प हो या आत्मीय संवाद।

उन्होंने कहा कि यह छोटा सा प्रयास न केवल शिक्षकों को सम्मान देगा बल्कि समाज में शिक्षा और शिक्षक के प्रति सम्मान की भावना को भी सुदृढ़ करेगा। कलेक्टर ने कहा कि हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने शिक्षकों को वह स्थान देंगे, जिसके वे सच्चे अधिकारी हैं। यही हमारी संस्कृति की पहचान है और हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात