Ro no D15139/23

अब क्यूआर कोड से मिलेगी मनरेगा अंतर्गत चल रहे गांव के विकास कार्यों की पूरी जानकारी

ग्रामीणों को सशक्त और योजनाओं में पार्दिशता लाने के लिए जिले के 439 ग्राम पंचायत में लगाए गए क्यूआर कोड

अम्बिकापुर 05 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर सरगुजा जिले में ग्रामीणों को सशक्त बनाने और योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक नई व्यवस्था शुरू की गई है। अब जिले की सभी ग्राम पंचायतों और गांव के प्रमुख स्थानों पर विशेष क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं। ग्रामीण अपने मोबाइल से इस क्यूआर कोड को स्कैन कर मनरेगा के तहत पिछले तीन वर्षों में हुए विकास कार्यों की वास्तविक जानकारी देख सकेंगे।

क्यूआर कोड स्कैन करते ही ग्रामीणों को स्वीकृत एवं संपन्न कार्यों की सूची, प्रत्येक कार्य पर स्वीकृत राशि एवं वास्तविक खर्च का ब्योरा, प्रगतिरत कार्यों की स्थिति, जॉब कार्डधारियों की संख्या, कार्य पूर्ण करने वाले मजदूरों का विवरण, पिछले तीन वर्षों में सृजित मानव दिवस और खर्च की गई राशि जैसी विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी।

इस व्यवस्था अंतर्गत जिले के 439 ग्राम पंचायतों में मनरेगा अंतर्गत लगाए गए क्यूआर कोड से अब ग्रामीण केवल दर्शक नहीं रहेंगे, बल्कि प्रत्यक्ष निगरानी करने वाले सहभागी बनेंगे। वे आसानी से पूछ सकेंगे कि गांव के विकास कार्यों की प्रगति कैसी है और किसे इसका लाभ मिल रहा है। इससे शासन की योजनाओं पर जनता का भरोसा और मजबूत होगा।
मनरेगा शाखा द्वारा प्रत्येक पंचायत के लिए अलग-अलग क्यूआर कोड तैयार कर उनकी मैपिंग का कार्य किया जा रहा है। योजना के तहत सितंबर तक जिले की सभी पंचायतों के पंचायत भवनों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर क्यूआर कोड चस्पा कर दिए जाएंगे।
इस पहल के बाद गांव का हर नागरिक अपने मोबाइल से पारदर्शी और वास्तविक जानकारी प्राप्त कर सकेगा। यह प्रणाली ग्रामीणों को योजनाओं में सीधा अधिकार और निगरानी का सशक्त माध्यम प्रदान करेगी।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात