Ro no D15139/23

कलेक्टर ने सम्मानित शिक्षकों व कर्मचारियों का स्वागत कर किया संवाद

शिक्षकों की उपलब्धियाँ, युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा स्रोत : कलेक्टर मिश्रा

धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज सोमवार को जिले के उन शिक्षकों, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों से मुलाकात की, जिन्हें हाल ही में शिक्षक दिवस तथा अन्य राज्य स्तरीय समारोहों में सम्मानित किया गया है। कलेक्टर ने सभी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनकी उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएँ दी।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने उनके कार्यों की जानकारी ली और बच्चों के भविष्य को लेकर उनके विज़न पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले के शिक्षक और कर्मचारी अपने समर्पण और मेहनत से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहे हैं।

गौरतलब है कि धमतरी के लाईवलीहुड कॉलेज के प्रशिक्षक श्री टीकमचंद किरण को अब तक 1200 से अधिक युवाओं को सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित किया।

इसी प्रकार शिक्षिका श्रीमती प्रीति शांडिल्य और श्रीमती किरण साहू को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए रायपुर स्थित राजभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सम्मानित किया।

वहीं, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 16 वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अछोटा के सीएससी एंटरप्रेन्योर श्री नौकंज कुमार को अप्रैल से जुलाई 2025 तक राज्य में दूसरा सर्वाधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन दर्ज करने पर उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री श्री विजय शर्मा ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

जिले की श्रीमती योगेश्वरी देवांगन को आधुनिक तकनीक से पशुपालन में नवाचार करने पर जिला स्तरीय पुरस्कार मिला है।

इसके अलावा शिक्षक दिवस 2026 के लिए राज्यपाल पुरस्कार हेतु चयनित श्री लीलाराम साहू और श्रीमती रंजीता साहू का भी कलेक्टर ने स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिले के शिक्षक, शिक्षिका और कर्मचारी अपनी उपलब्धियों से न केवल जिले का मान बढ़ा रहे हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी बन रहे हैं।

  • Related Posts

    चक्रवाती तूफान एवं भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर 28 अक्टूबर को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश

    विद्यार्थियों एवं बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए घोषित किया गया एक दिवसीय अवकाश   धमतरी, 27 अक्टूबर 2026। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार…

    Read more

    न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस के बीच कड़ा मुकाबला 4-4 से ड्रॉ

    रायपुर. 27 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के एक और तेज़-तर्रार मुकाबले में आज एस.वी. सुनील की ‘चक्रधर चैंपियंस’ और सुरेंद्र सिंह की ‘न्यायधानी नाइट्स’ के बीच मैच 4-4 से…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला