Ro no D15139/23

जिला स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास का आयोजन 25 सितम्बर को

अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2025-26 के अंतर्गत देशभर में जिला स्तरीय मॉक अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के 10 जिलों के साथ-साथ सरगुजा जिले में भी 25 सितम्बर 2025 को प्रातः 10ः00 बजे श्याम घुनघुटा डेम, दरिमा में जिला स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास (मॉक ड्रिल) का आयोजन किया जाएगा।

इस मॉक ड्रिल में एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ., फायर ब्रिगेड, चिकित्सा विभाग, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं अन्य आपदा बचाव संबंधित दल भाग लेंगे। यह अभ्यास आपदा की स्थिति में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु किया जा रहा है।

इस अभ्यास हेतु अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक (मो.नं. 9555076760) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही संबंधित विभागों को भी जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। सुरक्षा बल एवं यातायात व्यवस्था-पुलिस अधीक्षक, सरगुजा,बांस बल्ली की व्यवस्था – वनमंडलाधिकारी, वनमंडल सरगुजा,नाव एवं मोटर बोट-जल संसाधन संभाग, अंबिकापुर/जिला सेनानी,गोताखोर, प्रशिक्षित तैराक, गोताखोर ड्रेस, लाइफ जैकेट, सुरक्षा जाल आदि-जिला सेनानी, सरगुजा,फायर ब्रिगेड, डीजल-पेट्रोल, रस्सी एवं बड़ी सीढ़ी-जिला सेनानी, सरगुजा,जे.सी.बी. मशीन-नगर पालिक निगम, अंबिकापुर,शुद्ध पेयजल-जल संसाधन संभाग, अंबिकापुर,पंडाल, टेंट एवं माइक व्यवस्था-मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सरगुजा,वीडियोग्राफी एवं मीडिया प्रचार-प्रसार-उप संचालक, जनसंपर्क, सरगुजा,चिकित्सा एवं एम्बुलेंस व्यवस्था – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अंबिकापुर को दायित्व सौंपा गया है। इस संबंध में सभी विभागीय अधिकारियों को मॉक ड्रिल की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 23 सितम्बर 2025 को आयोजित टेबल टॉप अभ्यास बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह मॉक अभ्यास जिले की आपदा प्रबंधन क्षमताओं को परखने, समन्वय स्थापित करने एवं आपदा के समय प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात