Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनाः बचत, सुविधा और स्वच्छ ऊर्जा का संगम’

हर महीने का दो का बिल अब हुआ खत्म, सब कुछ चला सूरज की किरणों से’

कोरबा, 11 सितम्बर 2025/
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में चलाई जा रही प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ आज आम नागरिकों तक पहुँच रहा है। यह योजना न केवल बिजली की खपत और खर्च को कम कर रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा की दिशा में भी एक सशक्त कदम साबित हो रही है। इसी योजना से प्रेरित होकर कोरबा जिले के श्री टेकराम मरावी ने अपने घर को सौर ऊर्जा से रोशन करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। श्री मरावी, जो कि सीएसईबी में कर्मचारी हैं, ने इस साल 2025 में अपने घर पत्थरीपारा, सीएसईबी कॉलोनी, इंदिरा चौक, कोरबा में 03 किलोवाट का सौर संयंत्र स्थापित किया।
श्री टेकराम मरावी को योजना की जानकारी समाचार माध्यमों तथा अपने निजी परिवारजनों से प्राप्त हुई। योजना की विस्तृत जानकारी लेने और इसके लाभों को समझने के बाद उन्होंने इसमें शामिल होने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि यह योजना लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिससे वे ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बन सकते हैं। सौर संयंत्र लगाने में आने वाले कुल खर्च का बड़ा हिस्सा केंद्र सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी से पूरा हुआ। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत श्री मरावी को रूपये 78 हजार की सब्सिडी प्राप्त हुई। इस आर्थिक सहयोग ने उनके निर्णय को और आसान बना दिया और उन्हें आर्थिक रूप से बड़ी राहत भी मिली।
सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने से पहले श्री टेकराम मरावी को हर महीने रूपये 1500 दो हजार तक का बिजली बिल चुकाना पड़ता था। लेकिन अब सौर ऊर्जा संयंत्र से पूरे घर की जरूरतें पूरी हो रही हैं और उनका बिजली बिल शून्य हो गया है। घर के सभी घरेलू उपकरण जैसे पंखे, फ्रिज, टीवी, कूलर, वॉशिंग मशीन और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएँ अब सौर ऊर्जा से संचालित हो रही हैं। श्री मरावी बताते हैं कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना एक क्रांतिकारी पहल है, जिसने उनके जीवन में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने इसे बहुत अच्छा और बेहतरीन अनुभव बताया और कहा कि यह योजना हर घर के लिए अत्यंत लाभकारी है। उनका कहना है कि इससे न केवल आर्थिक बचत हो रही है, बल्कि भविष्य में ऊर्जा की स्थिरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी योगदान मिल रहा है। अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ। उनका मानना है कि यदि हर घर इस दिशा में कदम बढ़ाए, तो देश बिजली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो सकता है और प्रदूषण जैसी समस्याओं से भी काफी हद तक बचा जा सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि “ सरकार की इस पहल ने आम नागरिकों को राहत देने के साथ ही उन्हें नई दिशा दिखाई है। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की वजह से अब उनका घर हर दिन सूरज की किरणों से ऊर्जा प्राप्त कर रोशन हो रहा है और वे खुद को ऊर्जा आत्मनिर्भर महसूस कर रहे हैं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न पदों की अंतिम वरीयता सूची जारी, आपत्ति 07 सितंबर तक

      कोरबा, 02 सितंबर 2026/कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए अंतिम वरीयता सूची जारी…

    Read more

    बांगो बांध में जल स्तर में हो रही वृद्धि , जलस्तर 93 प्रतिशत पहुंचा; आज शाम आंशिक रूप से खोला जा सकता है बांगो जलाशय का गेट

      कोरबा, 02 सितम्बर 2026/मिनीमाता हसदेव बांगो जलाशय में लगातार बारिश के कारण पानी की आवक में अचानक वृद्धि हुई है। आज सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे के…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार