Ro no D15139/23

उचित मूल्य दुकानों में शक्कर वितरण में अनियमितता पर कार्रवाई जारी

*बचत स्टॉक में 15,280 क्विंटल शक्कर की पाई गई थी कमी*

*166 उचित मूल्य दुकान निलंबित तथा 153 निरस्त, 22 दुकान संचालकों पर एफआईआर*

रायपुर, 18 सितम्बर 2025/ उचित मूल्य दुकानों में हुई अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, उचित मूल्य दुकान संचालक से राशि वसूली के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2021 से 2023 के बीच हुई अनियमितता के कारण 166 उचित मूल्य दुकानों को निलंबित तथा 153 दुकानों को निरस्त किया गया है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उचित मूल्य दुकानदारों से 87 प्रतिशत वसूली का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 22 उचित मूल्य दुकान संचालकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। वर्ष 2021 से वर्ष 2023 के दौरान उचित मूल्य दुकान से 115 करोड़ रूपए मूल्य के 41210 क्विंटल शक्कर गायब होना बताया गया है, जबकि खाद्य विभाग द्वारा यह भी बताया गया कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2021 से वर्ष 2023 के बीच उचित मूल्य दुकानों में हुई अनियमितता की जांच सितंबर 2022 में की गई थी। बचत स्टॉक में 15,280 क्विंटल शक्कर की कमी पाई गई थी, जिसका अनुमानित मूल्य 5.49 करोड़ रूपये है। इन सभी उचित मूल्य दुकानदारों के विरूद्ध विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

  • Related Posts

    जिला अस्पताल राजनांदगांव को मिला एफएसएसएआई का 5-स्टार ईट राइट कैंपस प्रमाण-पत्र

    छत्तीसगढ़ का प्रथम अस्पताल, जिसे मिला 5-स्टार ईट राइट कैंपस का गौरव*   राजनांदगांव 03 सितम्बर 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से जिला अस्पताल राजनांदगांव…

    Read more

    पोटा केबिन मुरतोंडा पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    परिसर में बागवानी और सीपेज सुधार के सख्त निर्देश*   रायपुर,03 सितम्बर 2026/ सुकमा जिले में दूरस्थ अंचल के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के संकल्प के साथ शिक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे