Ro no D15139/23

जलाराम वृद्धाश्रम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

वृद्धजन उत्साहपूर्वक मटका फोड़,नीबू,कुर्सी दौड़ जैसी पारंपरिक प्रतियोगिताओं में शामिल हुए

धमतरी । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत जलाराम वृद्धाश्रम में हर्षोल्लास के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वृद्धजन उत्साहपूर्वक मटका फोड़, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ और नींबू दौड़ जैसी पारंपरिक प्रतियोगिताओं में शामिल हुए। इन खेलों से न केवल मनोरंजन हुआ बल्कि वृद्धजनों में उत्साह और आपसी सहभागिता भी देखने को मिली।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारी धरोहर हैं। वृद्धाश्रम में इस प्रकार की गतिविधियाँ उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से सक्रिय बनाए रखती हैं। उन्होंने कहा कि रजत जयंती समारोह में ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य सेवा और सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना है।

उप संचालक समाज कल्याण डॉ. मनीषा पांडे ने कहा कि वृद्धजनों के चेहरों पर आई मुस्कान और उनकी सक्रिय भागीदारी इस आयोजन की वास्तविक सफलता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि समाज कल्याण विभाग आगे भी वृद्धजनों के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, जिससे उन्हें सम्मान, प्रोत्साहन और आनंद का अनुभव हो सके।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार