Ro no D15139/23

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने वर्षा के बीच भी केंद्रीय जेल का किया औचक निरीक्षण

रायपुर, 24 सितंबर 2025/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री बलराम प्रसाद वर्मा ने आज वर्षा के बीच केंद्रीय जेल रायपुर (पुरुष एवं महिला) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विचाराधीन एवं सजायाफ्ता बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं और उनके निराकरण के लिए जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए।

न्यायाधीश श्री वर्मा ने जेल के पाकशाला का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया और बीमार कैदियों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने कैदियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना गया। न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक को महिला बंदियों की आवश्यकताओं और उनके संवैधानिक व मूलभूत अधिकारों को ध्यान में रखते हुए सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस औचक निरीक्षण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अविनाश कुमार दुबे, जेल अधीक्षक योगेश क्षत्रीय, जेल विजिटर अधिवक्ता कु. अंकिता मिश्रा, पैरालीगल वालंटियर शहबाज खाँ सहित जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार