Ro no D15139/23

राज्य स्तरीय बाढ़ आपदा मॉक ड्रिल का आयोजन

*श्याम घुनघुटा बांध में एसडीआरएफ ने किया काल्पनिक बचाव अभ्यास*

रायपुर, 25 सितंबर 2025/ प्राकृतिक आपदाओं से निपटने और राहत-बचाव कार्यों में दक्षता लाने के उद्देश्य से आज सरगुजा जिले के श्याम घुनघुटा बांध में राज्य स्तरीय बाढ़ आपदा मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास में जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एनडीआरएफ/एसडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड, पंचायत प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी रही।

ड्रिल के दौरान यह परिकल्पना की गई कि लगातार भारी वर्षा से अचानक बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। इस स्थिति में प्रभावित गांवों से नावों और रेस्क्यू बोट्स द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। स्कूबा टीम ने डूबे व्यक्ति की खोज और निकासी का प्रदर्शन किया। मलबे में दबे लोगों को एयर लिफ्टिंग जैक से बाहर निकालने और घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी प्रदर्शित की गई।

रेस्क्यू दल ने ग्रामीणों को बताया कि बाढ़ की स्थिति में बांस-बम्बू, पानी के डब्बे, प्लास्टिक बोतलें और डेचकी जैसे घरेलू सामान का उपयोग जीवन रक्षक साधन के रूप में किया जा सकता है। मौके पर प्राथमिक उपचार, सीपीआर, एंबुलेंस और मेडिकल टीम की तैनाती भी प्रदर्शित की गई।

कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने कहा कि ऐसे मॉक ड्रिल आपदा की वास्तविक स्थिति में त्वरित, समन्वित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने में सहायक होते हैं। अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री सुनील नायक ने बताया कि ग्रामीणों को स्वयं की सुरक्षा के लिए सरल तकनीकों की जानकारी दी गई। जिला सेनानी श्री एस.के. कढुतिया ने जवानों द्वारा किए गए विभिन्न बचाव अभ्यासों की जानकारी दी।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रामसिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, एसडीएम, तहसीलदार, रक्षित निरीक्षक श्रीमती तृप्ति सिंह राजपूत, जिला सेनानी श्री संजय गुप्ता, एसडीआरएफ प्रभारी श्री रामलाल, एनसीसी अधिकारी श्री नवीन त्रिपाठी, सीएमएचओ डॉ. पी.एस. मार्काे सहित अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात