Ro no D15139/23

RAMP योजना के तहत MSMEs के लिए वैकल्पिक वित्तपोषण पर कार्यशाला का आयोजन

अम्बिकापुर 25 सितम्बर 2025/   कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशन एवं अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक की अध्यक्षता में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को पारंपरिक बैंकिंग विकल्पों के अतिरिक्त वैकल्पिक वित्तीय स्रोतों की जानकारी देने हेतु होटल ग्रैण्ड राधेश्याम, अंबिकापुर में “वैकल्पिक वित्तपोषण पर एक दिवसीय कार्यशाला“ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सरगुजा द्वारा भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय एवं विश्व बैंक द्वारा संयुक्त रूप से वित्तपोषित RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत किया गया।

अपर कलेक्टर श्री नायक ने कहा कि रैम्प योजना के तहत यह कार्यशाला सरगुजा जिले के एमएसएमई उद्यमियों के लिए लाभकारी होगी और भविष्य में भी स्व-सहायता समूहों व बैंकर्स के साथ समन्वय कर ऐसी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

इस अवसर पर श्री प्रवीण व्ही, एसपीआईयू रायपुर ने RAMP योजना का परिचय देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य वित्तीय, बाजार एवं संस्थागत सशक्तिकरण के माध्यम से एमएसएमई को प्रतिस्पर्धी और सतत विकास की ओर अग्रसर करना है।

करेडएक्स  (KredX)की सुश्री श्रीया डे एवं सुश्री मेघना वर्मा ने TREDSप्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली, बिल डिस्काउंटिंग प्रक्रिया और समयबद्ध भुगतान सुविधा पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्लेटफॉर्म एमएसएमई को विलंबित भुगतानों से राहत देकर नकदी प्रवाह में सुधार करता है।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के प्रबंधक श्री उर्मिलेश कुमार ने NSE EMERGE प्लेटफॉर्म पर सूचीकरण की प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और इसके लाभों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने भारतीय पूंजी बाजार की कार्यप्रणाली एवं निवेश के अवसरों पर भी विस्तृत प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी उदयपुर, अग्रणी जिला प्रबंधक, सरगुजा लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल, राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि, छत्तीसगढ़ फेसिलिटेशन काउंसिल के सदस्य श्री कौन्तेय जायसवाल, चार्टर्ड एकाउंटेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संतोष सिंह सहित जिले के 70 से अधिक एमएसएमई उद्यमियों, महिला उद्यमियों और हितधारकों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात