Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजनांतर्गत शिक्षण सत्र 2025-26 हेतु 25 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

जगदलपुर, 26 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य के निम्न आय वर्ग के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शिक्षण सत्र 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे आईआईटी, एम्स, आईआईएम, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, एमबीबीएस, एनआईटी, ट्रिपल आईटी  में चयन उपरान्त प्रवेश प्राप्त करने के लिए तात्कालिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना संचालित है। उक्त योजनांतर्गत पात्र छात्र-छात्राएं निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 25 अक्टूबर 2025 तक पंजीकृत डाक से अथवा कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास जगदलपुर, जिला बस्तर में जमा कर सकते हैं।
आवेदन प्रारूप कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जिला बस्तर से अथवा जिले की वेबसाईट  bastar.gov.in  से प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित तिथि समाप्ति पश्चात् आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। योजनांतर्गत पात्रता के तहत छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। सम्बंधित छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़ राज्य हेतु अधिसूचित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल होना चाहिए। छात्र-छात्राओं के पास उपरोक्त उल्लेखित संस्थान में चयन की पात्रता के साथ ही चयनित होने का प्रमाण-पत्र एवं प्रवेश लेने हेतु संस्था द्वारा जारी सूचना पत्र होना चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पालक की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक नहीं होना चाहिए। शासकीय सेवकों के आश्रित इस योजना के पात्र नहीं होंगे, किन्तु चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बच्चे इस योजनांतर्गत लाभान्वित हो सकते हैं।

  • Related Posts

    आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में प्रवासित परिवारों का संवेदनशीलता के साथ करें पुनर्वास-कमिश्नर डोमन सिंह

        दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिलों के प्रवासित परिवारों के पुनर्वास की कमिश्नर ने की समीक्षा   शासन की 31 व्यक्ति मूलक एवं 14 सामुदायिक योजनाओं से पात्र परिवारों को लाभान्वित…

    Read more

    जगदलपुर में सजेगा हरियाली का उत्सव आज ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ के तहत हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण का आयोजन

      जगदलपुर, 09 सितम्बर 2026/ पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान को समर्पित राष्ट्रव्यापी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग एवं राष्ट्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल