Ro no D15139/23

तोकापाल मेगा स्वास्थ्य शिविर में 172 लाभार्थियों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं

जगदलपुर, 26 सितम्बर 2025/ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ’’स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’’ के तहत तोकापाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक विशेष मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में गर्भवती महिलाओं, बच्चों के स्वास्थ्य जांच सहित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे स्थानीय समुदाय को व्यापक लाभ पहुंचा।
इस शिविर में 172 हितग्राहियों ने लाभ लिया, जिसमें 74 गर्भवती माताओं को सेवा दी गई, जिसमें से 19 हाई रिस्क माताओं को चिन्हित करके आवश्यक दवाओं के साथ स्वास्थ्य शिक्षा दी गई। गैर संचारी रोग के 54 हितग्राहियों को आवश्यक उपचार दिया गया एवं शेष 44 अन्य रोगियों का उपचार किया गया। इन हितग्राहियों में 12 मरीजों का सिकलसेल जांच किया गया एवं 25 हितग्राहियों का एचबी, एचआईबी, एचसीबी, वीडीआरएल, पेशाब जांच और रक्त समूह जांच कर आवश्यक सेवा दी गई।
शिविर का संचालन छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉलेज से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया, जिसमें खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ साव, मेडिकल कॉलेज से आए डॉ, कुष्णा भोयर, डॉ. उमेंद खान, डॉ, मयंक पटेल, डॉ. तुलेश्वर पटेल, अलका ध्रुव, शिवनारायण पाण्डे, जेएल भारद्वाज, मोहन कश्यप, आदिलक्ष्मी राव, डॉलिया पॉल, हेमकुमारी एवं विकासखण्ड के मितानिनों और अन्य स्वास्थ्य अमला का विशेष योगदान रहा। इन चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य अमला ने स्थानीय स्वास्थ्य चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए आवश्यक जांच और परामर्श प्रदान किया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल के प्रभारी डॉक्टरों ने बताया कि ऐसे शिविरों से न केवल तत्काल स्वास्थ्य लाभ मिलता है, बल्कि जागरूकता भी बढ़ती है।

  • Related Posts

    फसल विविधीकरण हेतु 15 हजार रूपए प्रति एकड़ की सहायता किसानों की आय में नई उड़ान, कृषक उन्नति योजना 2026

        जगदलपुर, 09 जून 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की मंत्रिपरिषद ने खरीफ-2026 से कृषक उन्नति योजना के नवीन स्वरूप को मंजूरी दे दी है। यह फैसला प्रदेश की कृषि व्यवस्था को…

    Read more

    लखपति दीदी विद्या साहू ने बदली अपनी तकदीर, बेकरी-नमकीन व्यवसाय से लिखी सफलता की नई कहानी

      जगदलपुर, 09 जून 2026/ जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिंगनपुर निवासी विद्या साहू आज ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और मेहनत की मिसाल बन गई हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका…

    Read more

    NATIONAL

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू