Ro no D15139/23

वित्तीय समावेशन शिविर- ग्रामीणों के 204 खातों की पुनः केवाईसी, आरबीआई की क्षेत्रीय निदेशक ने की प्रगति की समीक्षा

अम्बिकापुर 26 सितम्बर 2025/  वित्तीय समावेशन योजनाओं के संतृप्ति हेतु चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अम्बिकापुर ब्लॉक के मल्गावाखुर्द ग्राम पंचायत में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना, शेष बचे खातों का पुनः केवाईसी कराना तथा सरकार प्रायोजित योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना रहा।

क्षेत्रीय निदेशक ने किया दौरा
भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर की क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती रीनी अजित ने शिविर का दौरा किया। उन्होंने प्रगति की समीक्षा करते हुए बैंक अधिकारियों, व्यापार प्रतिनिधियों एवं स्थानीय निवासियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बकाया खातों का पुनः केवाईसी कराना बेहद जरूरी है ताकि ग्रामीण बिना किसी व्यवधान के बैंकिंग सेवाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। शिविर में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रमुख श्री रामकृष्ण नायक, क्षेत्रीय प्रमुख श्री रणधीर सिंह तथा जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को वित्तीय सुरक्षा, पेंशन लाभ, बीमा कवरेज और विभिन्न सरकारी योजनाओं तक सीधी पहुंच उपलब्ध कराना है।

जनजागरूकता पर विशेष जोर
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को भारतीय रिज़र्व बैंक की एकीकृत लोकपाल योजना 2021 और दावा न की गई जमाराशियों के बारे में जानकारी दी गई। डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के उपायों को विस्तार से समझाया गया। इसके साथ ही म्यूल खातों की समस्या और उससे बचाव पर भी चर्चा की गई।

मल्गावाखुर्द ग्राम पंचायत के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में भाग लिया। आम जनता द्वारा उठाए गए प्रश्नों का अधिकारियों द्वारा विधिवत समाधान किया गया। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, ग्रामीण बैंक, एसबीआई समेत अन्य बैंकों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे और उन्होंने ग्रामीणों की पुनः केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने में सहयोग किया।

अग्रणी जिला प्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस शिविर में कुल 204 खातों का पुनः केवाईसी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि शेष खातों का समय पर सत्यापन किया जा सके और सभी ग्रामीणों को बिना रुकावट बैंकिंग सेवाएं मिलती रहें।

  • Related Posts

    कलेक्टर एवं एसएसपी ने प्लेस ऑफ सेफ्टी का किया संयुक्त निरीक्षण

      सुरक्षा व्यवस्था सहित सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश सुरक्षा में लापरवाही पर अधीक्षक को निलंबित करने दिए निर्देश अम्बिकापुर 24 जुलाई 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत…

    Read more

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों के वाॅक इन इंटरव्यू परिणाम जारी

      अम्बिकापुर 24 जुलाई 2026/   आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में संचालित 05 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अस्थायी रूप…

    Read more

    NATIONAL

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…