Ro no D15139/23

कलेक्टर मिश्रा ने की राजस्व अमले की समीक्षा, डिजिटल क्रॉप सर्वे व धान उपार्जन की तैयारी पर दिया जोर

खसरा-नक्शा अद्यतन, बटांकन कार्य व आधार सीडिंग शीघ्र करने के निर्देश

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए राजस्व व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। यह समीक्षा बैठक बीते दिन लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में आयोजित की गई, जिसमें विभागीय कार्यों की प्रगति, अभिलेखों के अद्यतन, नक्शा बटांकन, डिजिटल हस्ताक्षर, आधार सीडिंग, अभिलेख शुद्धता एवं कृषकों के पंजीयन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, एसडीएम श्री नभ सिंह कोशले, सुश्री प्रीति,तहसीलदार, सभी राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं नवीन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि डिजिटल क्रॉप सर्वे को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। जिन ग्रामों में किसी कारणवश डिजिटल सर्वे नहीं हो पाया है, वहां मैनुअल गिरदावरी कर सॉफ्टवेयर में प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी कृषक आगामी धान उपार्जन से वंचित न रहे।

उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल में सभी पंजीकृत कृषकों का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने तथा अपंजीकृत कृषकों का त्वरित पंजीयन करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही खसरे एवं नक्शों में पाई जाने वाली विसंगतियों को तत्काल दूर करने, लंबित बटांकन कार्य को शीघ्र पूरा करने तथा खातेदारों का आधार सीडिंग और मोबाइल नंबर प्रविष्टि का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सख्त लहजे में कहा कि गांवों की शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करता है तो संबंधित अधिकारी तत्काल कार्यवाही करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई पटवारी या निरीक्षक विधि विरुद्ध कार्य अथवा शासकीय भूमि के अवैध अंतरण में संलिप्त पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी

बैठक में अच्छे कार्य करने वाले पटवारियों एवं निरीक्षकों की प्रशंसा की गई, वहीं प्रगति में पीछे रहने वाले अधिकारियों को सुधार हेतु चेतावनी दी गई।

इस अवसर पर जिले के असर्वेक्षित एवं वन से घोषित राजस्व ग्रामों के कृषकों द्वारा उपार्जित धान खरीदी हेतु फिजिकल वेरिफिकेशन मोबाइल एप का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस प्रणाली के अंतर्गत पटवारियों एवं सर्वेयरों द्वारा की गई गिरदावरी का ग्रामवार रैंडम जांच कर मोबाइल एप से भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके साथ ही जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों को ग्राम एवं खसरे आवंटित कर फसलों की स्थिति का प्रत्यक्ष सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में राजस्व अमले की सक्रिय भागीदारी के साथ-साथ पारदर्शिता, शुद्धता और समयबद्धता से कार्य करने पर बल दिया गया।

  • Related Posts

    बिलासपुर के सभी 6 मंडलों में गूँजा जन-सेवा का संकल्प: महीने भर चले अमर अग्रवाल के ‘बस्ती चलो अभियान’ का ऐतिहासिक समापन*

        बिलासपुर।(IMNBNEWS AGENCY) बिलासपुर की राजनीति में जनसंपर्क और सेवा का एक नया अध्याय रचते हुए नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल के “बस्ती चलो अभियान” का आज भव्य समापन…

    Read more

    खाद्य एवं औषधि विभाग के द्वारा ‘ सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार‘ के अंतर्गत 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान जारी

      रायपुर, 27 अप्रैल 2026/ प्रदेश में सुरक्षित एवं गुणवत्ता पूर्ण खाद्य पदार्थ एवं दवाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार के द्वारा उपरोक्त विषय के अंतर्गत 15 दिवसीय सघन…

    Read more

    NATIONAL

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बिहार में 21 जगहों पर बनेंगे जल स्टेशन, पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर होगा पानी के रास्ते

    बिहार में 21 जगहों पर बनेंगे जल स्टेशन, पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर होगा पानी के रास्ते

    ईरान का पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया ऑफर; दिया टू-स्टेज प्लान, क्या खुलेगा होर्मुज?

    ईरान का पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया ऑफर; दिया टू-स्टेज प्लान, क्या खुलेगा होर्मुज?

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…