Ro no D15139/23

भारत का ‘विजयी तिलक’, पाकिस्तान को रौंदकर नौंवी बार एशियाई चैंपियन बनी टीम इंडिया

खेल डेस्क। भारत ने दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से पीट दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने नौंवी बार एशियाई चैंपियनशिप अपने नाम की है. भारत की जीत के हीरो रहे तिलक वर्मा, जिन्होंने नाबाद 69 रनों की पारी खेली और एक छोर संभाले रखा. भारत के लिए जीत के रन रिंकू सिंह के बल्ले से आए.

पाकिस्तान से मिले 147 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब हुई थी. टीम ने 20 के स्कोर पर ही अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव के विकेट गंवाए थे. लेकिन फिर इसके बाद संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए अर्द्धशतकीय साझेदारी की. संजू 24 रन बनाकर आउट हुए. उनके बाद शिवम दुबे और तिलक के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी हुई. तिलक वर्मा ने 53 गेंदों में तीन चौके चार छक्कों के दम पर नाबाद 69 रनों की साझेदारी की. जबकि शिवम दुबे ने 22 गेंदों में 33 और संजू ने 21 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली.

भारतीय स्पिनरों ने जो जाल बुना, उसमें पाकिस्तानी बल्लेबाज फंस गए और पूरी टीम 146 रनों पर ऑल आउट हुई. पाकिस्तान पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई. पाकिस्तान को फरहान और फखर की सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई थी. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन इसे बाद पाकिस्तान ने सरेंडर कर दिया. कुलदीप यादव की अगुवाई में भारतीय स्पिनरों ने कमाल का प्रदर्शन किया.

कुलदीप ने 4 विकेट झटके, जबकि अक्षर और वरुण के खाते में दो-दो सफलताएं आईं. वहीं बुमराह ने दो विकेट झटके. पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 38 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों के दम पर 57 रनों की पारी खेली, जबकि फखर जमान ने 35 गेंदों में 46 रन बनाए. उनके अलावा सैम अयूब 14 रन बना पाए. इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया.

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें

भारत प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंध्र प्रदेश में की प्रमुख निवेशकों से भेंट मध्यप्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिए लागू की गई नीतियों की दी जानकारी जीआईएस 2027 के लिये किया…

    Read more

    राज्यपाल पटेल माँ दुर्गा की महाआरती में हुए शामिल

    लोकभवन के कर्मचारी आवास परिसर में हुआ आयोजन   भोपाल IMNB NEWS AGENCY   राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकभवन स्थित कर्मचारी आवास परिसर में महाआरती…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम