Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से बदल रही तस्वीर बिजली उपभोक्ता से ऊर्जादाता बने जितेंद्र शर्मा

शासन की डबल सब्सिडी से योजना को मिल रहा प्रोत्साहन- श्री शर्मा

अम्बिकापुर 29 सितम्बर 2025/  प्राकृतिक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत सूर्य,अब घर-घर को रोशन कर रहा है। जहां पहले घर की बिजली खपत बढ़ते बिल की समस्या थी, वहीं अब प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से आम बिजली उपभोक्ता अब ऊर्जादाता बन रहे हैं। बौरीपारा अम्बिकापुर के निवासी श्री जितेंद्र कुमार शर्मा इस बदलाव की नज़ीर बने हैं।

बिजली बिल शून्य, अब अतिरिक्त आय का साधन
श्री  जितेन्द्र शर्मा ने अपने घर की छत पर 5 केवी का सोलर प्लांट लगवाया है। इस योजना के अंतर्गत उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार और राज्य सरकार से 30 हजार, कुल 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी मिल  रही है। श्री शर्मा बताते हैं कि पहले उनका हर महीने बिजली बिल हजारों रुपए तक आता था, लेकिन सोलर प्लांट लगने के बाद से अब उनका बिजली बिल शून्य हो गया है। पिछले चार महीनों में उन्होंने सिर्फ 200 रुपए बिल चुकाया है। इतना ही नहीं, घर में खपत के बाद जो अतिरिक्त बिजली बच रही है, उसे वे विद्युत विभाग को उपलब्ध करा रहे हैं। इसके बदले उन्हें आगामी वित्तीय वर्ष में भुगतान भी मिलेगा।

पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना की आसान प्रक्रिया, बड़ा लाभ
श्री शर्मा ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल रही। एक बार आवेदन करने के बाद पूरी प्रक्रिया स्वतः पूरी हो गई और सोलर पैनल उनके घर पर स्थापित हो गया। इस पूरी प्रक्रिया में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बनने की ओर कदम
श्री जितेन्द्र शर्मा का कहना है कि इस योजना ने उन्हें न केवल बिजली बिल से मुक्त किया बल्कि ऊर्जादाता बनने का अवसर भी दिया है। उनका मानना है कि यह पहल केवल आर्थिक लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान है। पारंपरिक बिजली उत्पादन में कोयला और अन्य प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल होता है, जिससे पर्यावरण पर असर पड़ता है। लेकिन सौर ऊर्जा के उपयोग से इस असर को कम किया जा सकता है। जिससे घर को स्वच्छ सौर ऊर्जा मिल रही है।

सरकार का प्रयास और लोगों की भागीदारी
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही डबल सब्सिडी ने इस योजना को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इससे लोग जागरूक हो रहे हैं और अधिक से अधिक लोग सौर ऊर्जा अपनाने की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, यह योजना केवल बिल कम करने के लिए नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भरता, पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और मुफ्त बिजली की दिशा में एक बड़ा कदम है। हर घर को इससे लाभ उठाना चाहिए।

ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में नवाचार
बिजली उपभोक्ता पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर न केवल घरेलू खपत और बढ़ते बिजली बिल की समस्या से निजात पा रहे हैं, बल्कि ऊर्जादाता बनकर अतिरिक्त बिजली का उत्पादन कर राज्य की ऊर्जा सुरक्षा भी सुनिश्चित कर रहे हैं।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात