Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

लूण्ड्रा विधायक एवं महापौर कार्यक्रम में हुई शामिल

अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2025/  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग  जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा राजमोहिनी देवी भवन, अंबिकापुर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वरिष्ठ नागरिकों को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया तथा सहायक उपकरणों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में विधायक लुण्ड्रा श्री प्रबोध मिंज, महापौर अम्बिकापुर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, सभापति नगर पालिक निगम श्री हरमिन्दर सिंह टिन्नी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री देवनारायण यादव सहित पार्षद एवं अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
शासन की योजनाओं की जानकारी समाज कल्याण विभाग के उप संचालक व्ही.के. उके ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, सामाजिक सहायता अंतर्गत पेंशन योजनाएं, सहायक उपकरण वितरण योजना तथा वृद्धाश्रम संबंधी जानकारी दी।
विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कहा कि शासन वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन परिवार और समाज के मार्गदर्शक हैं, उनका सम्मान प्रतिदिन होना चाहिए। महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए बेहतर वातावरण निर्माण आवश्यक है। अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती लीनम बनसोड़े ने वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों व प्रावधानों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में 10 व्हीलचेयर एवं 50 छड़ियां जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान की गईं। साथ ही 3 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पीपीओ आदेश वितरित किए गए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। समापन अवसर पर सभी वरिष्ठजन को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत* सुनील त्रिपाठी सहायक संचालक…

    Read more

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात