Ro no D15139/23

बिहार में मूसलाधार बारिश का कहर: कई जिलों में रेड अलर्ट जारी, 7 अक्टूबर तक राहत नहीं

पटना । बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बिहार में गुरुवार से तेज बारिश हो2 रही है। बारिश ने कई जिलों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले 24 घंटों में बरौनी में सबसे अधिक 160.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सीतामढ़ी और पटना जैसे ज़िले इस भारी बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

आगामी दिनों के लिए अलर्ट

4 अक्टूबर के लिए पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी और शिवहर में अत्यंत भारी बारिश की आशंका को साथ रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 4 अक्टूबर को सिवान, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में अति भारी बारिश की संभावना है। 5 अक्टूबर को भी पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, बांका और जमुई में अति भारी बारिश का अनुमान है। 6 और 7 अक्टूबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और शिवहर में भारी बारिश हो सकती है।

7 अक्टूबर तक जारी रहेगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार के विभिन्न हिस्सों में 7 अक्टूबर तक मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कुछ जगहों पर अति भारी और इक्का-दुक्का स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाओं और वज्रपात (बिजली गिरने) का भी खतरा बना हुआ है, जिससे जान-माल के नुकसान की आशंका बढ़ गई है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की अपील की है।

  • Related Posts

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    साहित्यायन, दिल्ली की प्रथम व्याख्यानमाला में हुआ गंभीर विमर्श नई दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी का कहना है कि डिजिटल मीडिया मनुष्य के लिए…

    Read more

    Iran Missile Test: ईरान ने किया अमेरिकी युद्धपोत को तबाह करने वाली मिसाइल का टेस्ट, US नेवी में हड़कंप

    ईरान के वरिष्ठ IRGC अधिकारी मोहसिन रजाई ने अमेरिका को लेकर बड़ा दावा किया है. रजाई के मुताबिक, ईरान ने करीब 48 घंटे पहले एक अमेरिकी युद्धपोत के खिलाफ अपनी…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी