Ro no D15139/23

ट्रंप के शांति समझौते में सहमति के बाद भी इजरायल का गाजा पर हमला, आईडीएफ के अटैक में 70 की मौत

नई दिल्ली। गाजा में चल रहे संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप युद्ध विराम की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच इजरायल ने गाजा पर फिर से हवाई हमला शुरू कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को हुए इजरायली हमले में कम से कम 70 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। मारे गए नागरिकों में बच्चे भी शामिल हैं।

दरअसल, ट्रंप हमास-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। हमास द्वारा सहमति जताए जाने के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इजरायल से गाजा पर “तुरंत बमबारी रोकने” का आदेश दिया था। इसके बाद भी शनिवार को इजरायल द्वारा गाजा पर हमला किया गया है। इस हमले में सैन्य ठिकानों के बीच में रहे गाजा के लोग सबसे अधिक हताहत हुए।

45 लोगों के मौत की पुष्टि

रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हमले में 45 लोगों की जान गई है। हाल के हफ्तों में इजरायली हमलों ने दस लाख से अधिक गाजावासियों को प्रभावित किया है। गाजावासियों को यह इलाका छोड़कर दक्षिणी गाजा की ओर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

हमले से पहले खाली करने का अल्टीमेटम

इजरायली सेना ने दक्षिणी गाज़ा में एक विस्थापन शिविर, अल-मवासी पर भी हमले किए हैं। इससे पहले ही इजरायली सैनिकों ने फिलिस्तीनियों को इस इलाके को खाली करने के लिए कहा था। इस हमले में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि कम से कम आठ अन्य घायल हो गए। इसके अलावा तुफाह इलाके में, एक रिहायशी घर पर भी हवाई हमले हुए। जिसमें 18 लोग मारे गए और कई लोग घायल हुए।

ट्रंप ने दी चेतावनी

गौरतलब है कि ट्रंप ने इस बात की सराहना की कि इजरायल ने बंधकों की रिहाई के लिए बमबारी अस्थायी रूप से रोक दी, लेकिन हमास को चेतावनी दी कि वह देरी न करे, वरना “सब दांव पर लग जाएगा”। ट्रंप ने कहा कि मैं देरी बर्दाश्त नहीं करूंगा, ऐसा कोई भी नतीजा बर्दाश्त नहीं करूँगा जहाँ गाज़ा फिर से ख़तरा पैदा करे। आइए इसे जल्द से जल्द पूरा करें। सभी के साथ उचित व्यवहार किया जाएगा।

ट्रंप ने लिखा, “जब हमास पुष्टि करेगा, तो युद्धविराम तुरंत प्रभावी हो जाएगा, बंधकों और कैदियों की अदला-बदली शुरू हो जाएगी, और हम वापसी के अगले चरण के लिए परिस्थितियाँ तैयार करेंगे।” मिस्र के विदेश मंत्रालय के अनुसार, हमास और इजरायल के प्रतिनिधिमंडल भी सोमवार को वार्ता में शामिल होंगे।

  • Related Posts

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    मध्य पूर्व का मौजूदा संकट अब केवल अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सैन्य टकराव नहीं रह गया है. होर्मुज जलडमरूमध्य में बाधित जहाजरानी, इराक के कुर्द इलाकों में ड्रोन…

    Read more

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    Rahul Gandhi SIR Petition: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेताओं की ओर से चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में कई कमियां सामने आई हैं.…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव