Ro no D15139/23

कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) की बैठक सम्पन्न

अम्बिकापुर । जिला परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) की बैठक मंगलवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि जिले में गत तिमाही के दौरान दो नई बैंक शाखाओं का संचालन प्रारंभ किया गया है। साथ ही जिले का ऋण-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) 46.48 प्रतिशत से बढ़कर 52.25 प्रतिशत हो गया है। कृषि, एमएसएमई एवं आवास ऋण में भी सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है, जो जिले की आर्थिक प्रगति का संकेतक है। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने बैठक में ऋण-जमा अनुपात को 60 प्रतिशत तक पहुंचाने हेतु गुणवत्तापूर्ण ऋण वितरण (क्वालिटी एडवान्सेस) पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। अग्रणी जिला प्रबंधक श्री दीपेन्द्र यादव द्वारा डीपोजिटर एजुकेशन एण्ड अवेयरनेस फण्ड (डीईएएफ) तथा सामाजिक सुरक्षा एवं जनधन योजनाओं के अंतर्गत 31 अक्टूबर 2025 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान की जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि जिले के वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत प्रथम तिमाही में 986.55 करोड़ रुपये का निष्पादन हुआ, जो कुल लक्ष्य का 35.05 प्रतिशत है। इस वर्ष योजना को शत प्रतिशत से अधिक प्राप्त करने हेतु कलेक्टर श्री भोसकर द्वारा निर्देशित किया गया। उन्होंने एनपीए खातों में वसूली हेतु सारफेसी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए संबंधित तहसीलदारों को त्वरित रूप से कब्जे की कार्रवाई करने हेतु पत्र जारी करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल द्वारा फार्मर प्रोडयूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) के वित्तपोषण पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिए। इसके साथ ही पिछले वर्ष पीएमजेजेबीवाई के 65 एवं पीएमएसबीवाई के 15 दावों का निस्तारण किया गया, जबकि इस वर्ष अभी तक 11 व 1 दावे का निस्तारण किया जा चुका है। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण तथा प्रतिसमूह ऋण राशि को बढ़ाने एवं एंटरप्राइज फाइनेंसिंग के अधिकतम मामलों का निपटान करने के लिए भी निर्देश दिए।
बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक से श्री विनय तिवारी, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री दीपेन्द्र यादव, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री अनुपम तिवारी, जिले के सभी बैंकों के नोडल अधिकारी सहित सभी ऋण प्रायोजित विभाग जैसे एनआरएलम, डीआईसी, केवीआईबी, आदिवासी विकास विभाग, पशु चिकित्सा एवं मत्स्य विभाग, आरसेटी तथा सीएफएल के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात