Ro no D15139/23

निलंबित कर्मचारियों की बहाली पर अब शिक्षक-विहीन एवं एकल शिक्षकीय विद्यालयों में की जाएगी पदस्थापना

* *लोक शिक्षण संचालनालय ने दिए स्पष्ट निर्देश*

रायपुर, 10 अक्टूबर 2025 / संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को निलंबित कर्मचारियों की बहाली के पश्चात उनकी पदस्थापना संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि आगे से निलंबित कर्मचारियों के बहाल होने पर उनकी पदस्थापना शिक्षक विहीन अथवा एकल शिक्षकीय विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर की जाए, ताकि विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

निर्देशों में उल्लेख किया गया है कि अब तक निलंबन से बहाल किए गए कर्मचारियों की पदस्थापना जिले एवं संभाग के अन्य विद्यालयों में की जा रही थी, जबकि कई विद्यालय ऐसे हैं जहाँ शिक्षक विहीनता या एकल शिक्षकीय स्थिति बनी हुई है। संचालनालय ने इसे अनुचित एवं अव्यवहारिक व्यवस्था बताते हुए सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी अधिकारियों को इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इस निर्णय से प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक उपलब्धता ओर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?