Ro no D15139/23

आईपीएस पूरन के कॉल रिकॉर्ड हुए नए खुलासे, सुसाइड से कुछ घंटे पहले वकीलों से की थी बात

चंडीगढ़ । दिवंगत आईपीएस वाई पूरन कुमार ने आत्महत्या करने से कुछ देर पहले वकीलों से बात की थी। उनके कॉल रिकॉर्ड से यह अहम खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आईपीएस पूरन कुमार की कॉल रिकॉर्ड में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक आईपीएस पूरन कुमार ने आत्महत्या के कुछ घंटों पहले कुछ वकीलों से बात की थी।
चंडीगढ़ पुलिस अब यह जांच करने में जुटी हुई है कि आत्महत्या से पहले आईपीएस पूरन कुमार और वकीलों के बीच क्या बातचीत हुई थी। इसमें सबसे अहम पहलू यह है कि इस दौरान आईपीएस पूरन ने वकीलों से रोहतक में दर्ज हुई एपआईआर को लेकर की बातचीत की थी या नहीं। रोहतक में मामला दर्ज होने के बाद आईपीएस पूरन कुमार के गनर सुशील को रोहतक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
गनर को पकड़ने वाले एएसआई ने भी किया सुसाइड
आईपीएस पूरन के गनर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। पकड़े जाने के बाद उसने कहा था कि आईपीएस पूरन के कहने पर ही उसने ऐसा किया था। इस मामले की जांच एएसआई संदीप कुमार कर रहे थे। मंगलवार को संदीप कुमार ने भी आत्महत्या कर ली। ऐसा करने से पहले उन्होंने आईपीएस पूरन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो बनाया था। इसके साथ ही तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा था। हालांकि, इनका सत्यापन नहीं हो पाया है। पुलिस ने बताया कि एएसआई संदीप कुमार ने पूरन कुमार के सहयोगी और हेड कांस्टेबल सुशील कुमार की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई थी।
आईपीएस पूरन ने भी लिखा था सुसाइड नोट
पूरन कुमार रोहतक जिले में महानिरीक्षक रहे थे और पिछले हफ्ते चंडीगढ़ स्थित अपने घर में मृत पाये गये थे। पूरन कुमार ने एक कथित ‘सुसाइड नोट’ छोड़ा था, जिसमें पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर और रोहतक के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया सहित आठ अधिकारियों पर ‘जाति-आधारित भेदभाव, लक्षित मानसिक उत्पीड़न, और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का आरोप लगाया गया था। सरकार ने पुलिस महानिदेशक को छुट्टी पर भेज दिया जबकि बिजारणिया का तबादला कर दिया गया।

  • Related Posts

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

        डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में सक्रिय एक स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार, कवि, साहित्यकार एवं सामाजिक विचारक हैं। विगत दो दशकों से…

    Read more

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    Cyber Crime News: आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) में साइबर क्राइम के मामलों में अचानक तेजी आ गयी है. पहले औसतन हर महीने 8 केस दर्ज होते थे. सितंबर के…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु