Ro no D15139/23

बिहार चुनाव: जेडीयू ने दूसरी लिस्ट जारी की, 101 उम्मीदवारों के नाम घोषित

पटना । नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने गुरुवार को दूसरी लिस्ट जारी कर 44 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है, जिसमें 9 महिलाएं और 4 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं. साथ ही जेडीयू ने बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आंनद को नबीनगर से चुनावी मैदान में उतारा है. इससे पहले जेडीयू ने पहली लिस्ट में 57 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. इसके साथ ही जेडीयू ने अपनी सभी 101 सीट पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है. साथ ही जेडीयू ने गोपाल मंडल का टिकट काट दिया है. उनकी जगह पार्टी ने बुलो मंडल को टिकट दिया है.
जेडीयू ने वाल्मीकिनगर से धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकु सिंह, सिकटा से समृद्ध वर्मा, नरकटिया से विशाल साह, केसरिया से शालिनी मिश्रा, शिवहर से श्वेता गुप्ता, सुरसंड से नागेन्द्र राऊत, रुन्नीसैदपुर से पंकज मिश्रा, हरलाखी से सुधांशु शेखर, बाबूबरही से मीना कामत, फुलपरास से शीला मंडल, लौकहा से सतीश साह, निर्मली से अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पिपरा से राम विलास कामत, सुपौल से विजेन्द्र प्रसाद यादव, त्रिवेणीगंज (अ.जा.) से सोनम रानी सरदार, रानीगंज (अ.जा.) से अचमित ऋषिदेव, अररिया से शगुफ्ता अजीम, जोकीहाट से जनाब मजर आलम, ठाकुरगंज से गोपाल अग्रवाल, अमौर से सबा जफर के टिकट दिया है.
गोपाल मंडल निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव, सीएम आवास के बाहर दिया था धरना
एनडीए ने पिछले हफ्ते सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया था, जिसमें बीजेपी और जेडीयू को 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को 29, राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6 और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को 6 सीटें दी थीं.
जेडीयू से पहले बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमें 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. इससे पहले बीजेपी ने पहली लिस्ट में 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे. इसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा जैसे बड़े नाम शामिल थे.
37 ओबीसी उम्मीदवार
वहीं, जेडीयू ने अपनी दूसरी सूची जारी कर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट का सामाजिक वर्गीकरण भी जारी किया है. जेडीयू के अनुसार, पार्टी ने सबसे ज्यादा 37 सीटों पर ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को उतारा है. इसके बाद 22 ईबीसी, 22 सामान्य, 15 एससी, एक एसटी और चार मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है.

  • Related Posts

    मेहनत करने पर भी सफलता नहीं मिली तो क्या करें? पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने दिए 3 टिप्स

    IAS Divya Mittal: जिंदगी में हर मेहनत का नतीजा तुरंत सफलता के रूप में मिले, यह जरूरी नहीं है. कई बार पूरी कोशिश के बावजूद असफलता हाथ लगती है. ऐसे समय…

    Read more

    Nepal Flash Floods: एक ही घर से 23 शव बरामद, अब तक 962 शव मिले, 4,000 लोग अब भी लापता

    नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं. इंडिया टुडे के ताजा अपडेट के मुताबिक अब तक 962 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार