Ro no D15139/23

बाल संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों को संस्था के अंदर  व बाहरी परिसर पर ध्यान रखने किया गया निर्देशित

ड्यूटी के दौरान संस्था का कोई भी कर्मचारी नहीं थे नशे में :- अधीक्षक बाल सम्प्रेक्षण गृह कोरबा
कोरबा 16 अक्टूबर 2025/
अधीक्षक शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बालक) ने  बाल सम्प्रेक्षण गृह (बालक) में शराब की बोतलें और आपत्तिजनक समान मिलने  के सम्बंध में बताया कि जिला बाल संरक्षण ईकाई के अधिकारीयों व कर्मचारियों को रात्रिकालिन ड्यूटी संप्रेक्षण गृह में बालको के देखरेख व निगरानी व्यवस्थापन हेतु लगाई गई थी। रोस्टर ड्यूटी के अनुसार राजीव राज, अशोक राजवाड़े और गणेश जायसवाल उपस्थित हुए।  बाल सम्प्रेक्षण गृह में रात्रिकालिन ड्यूटी वाले कर्मचारी पूरनचंद विश्वाल (हाउस फादर) व सुरेश पैकरा (नगर सैनिक) उपस्थित थे।
उन्होंने बताया कि बाल सम्प्रेक्षण गृह का परिसर बहुत बड़ा और खुला हुआ है एवं बाहर  में कोई गार्ड की व्यवस्था नही है, साथ ही परिसर में अन्य गृह पर कार्य चल रहा है जिसके कारण बाहरी व्यक्तियों का आना जाना लगा रहता है। सार्वाजनिक शौचालय पीछे की तरफ है जिसके कारण किसी भी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा शराब की खाली बोतल परिसर में रखा गया होगा। उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान संस्था के कोई भी कर्मचारी नशे की हालत में नही थे।  उक्त घटना के संबंध में  कार्यवाही करते हुए कर्मचारियों को नोटिस जारी कर अंतिम चेतावनी भी दिया गया है एवं समस्त कर्मचारियों को संस्था परिसर के अंदर के साथ ही साथ बाहरी परिसर का भी ध्यान रखने निर्देशित किया गया है।

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार ) पीएम सूर्य घर योजना से सौर ऊर्जा की ओर बढ़ीं कृष्णा

    कोरबा, 05 अक्टूबर 2026/पाली विकासखंड के ग्राम राहाडीह निवासी श्रीमती कृष्णा, पिता श्री श्यामलाल, के परिवार के मासिक बजट पर बिजली बिल का नियमित भुगतान असर डाल रहा था। योजना…

    Read more

    पीएम सूर्यघर योजना से यदुराज सिंह कंवर के घर रोशन हुई सौर ऊर्जा की राह

    बिजली बिल में कमी से मिली आर्थिक राहत, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की दिशा में बढ़े कदम कोरबा, 04 अक्टूबर 2026/ कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी