Ro no D15139/23

मां बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा, अस्पताल में हुईं भर्ती, राघव भी हैं मौजूद

इंटरटेनमेंट डेस्क । चोपड़ा और चड्ढा परिवार के लिए इस साल दिवाली की खुशियां डबल होने वाली हैं, क्योंकि उनके घर में नन्हे बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं. राघव चड्ढा भी उनके साथ मौजूद हैं. एक्ट्रेस किसी भी वक्त गुडन्यूज दे सकती हैं.
परिवार में खुशी का माहौल
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के परिवार में इस समय जश्न का माहौल है. एक तरफ दिवाली का त्योहार और दूसरी तरफ नन्हे बेबी के आने की एक्साइटमेंट…दोनों परिवारों के लोग खुशी से गदगद हो रहे हैं. हर कोई नन्हे मेहमान का बेकरारी से इंतजार कर रहा है.
परिणीति ने कब अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी?
परिणीति चोपड़ा ने 25 अगस्त को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. पोस्ट में एक्ट्रेस ने एक केक की फोटो शेयर की थी, जिसमें लिखा था 1+1=3. केक पर नन्हे पैरों के निशान भी बने थे.
इसके साथ एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वो पति राघव चड्ढा का हाथ थामे सुकून से वॉक करती हुई दिखाई दी थीं. पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था- हमारा लिटिल यूनिवर्स आने वाला है. हम काफी ज्यादा ब्लेस्ड फील कर रहे हैं. एक्ट्रेस की पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई थी. सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने कपल को ढेर सारी बधाई और गुड विशेज दी थीं.
प्रेग्नेंसी जर्नी के दौरान परिणीति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही हैं. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने फैंस को अपनी लाइफ से जुड़ा हर एक अपडेट दिया है. एक्ट्रेस ने पति राघव के लिए करवाचौथ का व्रत भी रखा था. सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की थीं. हाल ही में एक्ट्रेस को उनके यूट्यूब व्लॉग में अचार खाते हुए देखा गया था.
2 साल पहले शादी के बंधन में बंधे थे परिणीति-राघव
परिणीति और राघव चड्ढा के रिश्ते की बात करें तो कुछ वक्त की डेटिंग के बाद कपल ने साल 2023 में ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग की थी. राजस्थान के उदयपुर में कपल की शादी का जश्न कई दिनों तक चला था. शादी के दो साल बाद परिणीति अब मां बनने वाली हैं. उनके लिए ये पल किसी सपने के सच होने से कम नहीं है. अपने होने वाले बेबी का राघव चड्ढा को भी इंतजार है.

  • Related Posts

    ‘जन नायकन’ दूसरे दिन टिकी या फिसली? 50% गिरी कमाई, फिर भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री

    Jana Nayagan Collection: थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 50.5 फीसदी की गिरावट दर्ज…

    Read more

    Fact Check: क्या विराट कोहली ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन? सोशल मीडिया पर वायरल दावे की सच्चाई आई सामने

    Virat Kohli student protest fact check: देशभर में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर जारी छात्र आंदोलनों के बीच सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के नाम से…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है