Ro no D15139/23

महिला विश्व कप : भारत पहुंचा सेमीफाइनल में, न्यूजीलैंड को 53 रन से हराया

खेल डेस्क । महिला विश्व कप में भारत टीम ने न्यूजीलैंड को 53 रन से शिकस्त दी, इसके साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। बीती रात हुए इस मैच में बारिश भी बाधा बनी। इस जीत के साथ ही हरमनप्रीत कौर की अगुआई में आईसीसी महिला एक दिवसीय विश्व कप 2025 कर सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली चौथी टीम बन गई। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।
भारत की जीत में स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, जेमिमा रोड्रिग्स के अलावा तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर और क्रांति गौड़ की अहम भूमिका रही। भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने 49 ओवर में 3 विकेट पर 340 रन बनाए थे। बारिश के कारण इस मैच को पहले 49 ओवर का किया गया। बाद में दोबारा बारिश के बाधा डालने के कारण 44 ओवर का कर दिया गया। डकवर्थ-लुईस पद्धति के मुताबिक न्यूजीलैंड को 325 रन का लक्ष्य मिला। न्यूजीलैंड की टीम 44 ओवर में 8 विकेट पर 271 रन ही बना पाई। इस हार के साथ न्यूजीलैंड सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई।
न्यूजीलैंड से ब्रुक हॉलिडे ने बनाया अर्धशतक
ब्रुक हालिडे (81 रन) और इसाबेल गेज (नाबाद 65 रन) के अर्धशतकों के बावजूद न्यूजीलैंड 271 रन ही बना पाया। भारत की ओर से रेणुका सिंह और क्रांति गौड़ ने 2-2 विकेट झटके, जबकि स्नेह राणा, श्री चरणी, दीप्ति शर्मा और रावल को 1-1 विकेट मिला। बारिश के कारण भारतीय पारी के दौरान 90 मिनट तक खेल रुका रहा। इसके बाद मैच 49-49 ओवर का किया गया। भारतीय पारी खत्म होते ही फिर बारिश आ गई। इस कारण ओवरों में फिर कटौती हुई और न्यूजीलैंड को 44 ओवर खेलने को मिले।
न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने दूसरे ही ओवर में सूजी बेट्स का विकेट गंवा दिया। सूजी बेट्स 5 गेंदों पर सिर्फ एक रन ही बना पाईं।भारत को पहली सफलता क्रांति गौड़ ने दिलाई। रेणुका सिंह ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई और जॉर्जिया प्लीमर को क्लीन बोल्ड कर दिया। जॉर्जिया प्लीमर ने 24 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली।
रेणुका ने ही भारत के लिए तीसरा विकेट लिया और विपक्षी कप्तान कप्तान सोफी डिवाइन को 6 रन पर बोल्ड किया। एमेलिया केर को स्नेह राणा ने 45 रन के स्कोर पर चलता किया। एमेलिया केर अच्छी लय में दिख रही थीं और अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रही थी लेकिन स्नेह राणा की गेंद को स्वीप करने के प्रयास में वह स्मृति मंधाना को कैच थमा बैठीं।
शतक जड़ने के बाद प्रतिका रावल रावल ने मैडी ग्रीन (18 रन) को एक्सट्रा कवर पर खड़ी क्रांति गौड़ के हाथों लपकवाया। न्यूजीलैंड की आधी टीम 154 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी। ब्रुक हॉलिडे ने संघर्ष किया, लेकिन लक्ष्य बड़ा होने के कारण वह बहुत देर टिक नहीं पाईं। उनकी पारी का अंत 81 रन के स्कोर पर श्री चरणी ने कैच कराकर किया। इसाबेल गेज ने 39 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 65 रन बनाकर नाबाद रहीं।
भारत की पारी, मंधाना-प्रतिका के शतक
भारतीय पारी की बात करें तो जेमिमा रोड्रिग्स 11 चौके की मदद से 55 गेंद में 76 रन बनाकर नाबाद रहीं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं जेमिमा रोड्रिग्स ने 38 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। जेमिमा ने महिला विश्व कप में पहली बार अर्धशतक लगाया। भारतीय पारी की आखिरी गेंद खेलने उतरीं ऋचा घोष नाबाद चार के स्कोर के साथ पवेलियन लौटीं। हरमनप्रीत कौर 11 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुईं।
भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने शतक लगाया। स्मृति मंधाना ने 88 गेंद में अपना शतक पूरा किया। वह 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 95 गेंद में 109 रन बनाकर आउट हुईं। स्मृति मंधाना ने आउट होने से पहले प्रतीका रावल के साथ 33.2 ओवर में 212 रन की साझेदारी की। यह अब विश्व कप (किसी भी विकेट) में भारतीय महिला टीम के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही। इससे पहले यह रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के ही नाम था। स्मृति मंधाना ने 2022 में हैमिल्टन में वेस्टइंडीज के खिलाफ हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर 184 रन की साझेदारी की थी।
स्मृति मंधाना के बाद उनकी साथी ओपनर प्रतिका रावल ने भी शतक ठोका। प्रतिका रावल ने 122 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की। प्रतिका का विश्व कप में यह पहला शतक है। महिला वनडे वर्ल्ड कप में 37 साल बाद किसी टीम की दोनों ओपनरों ने शतक लगाया। भारतीय जोड़ी ने पहली बार ऐसी उपलब्धि अपने नाम की।

  • Related Posts

    ‘जन नायकन’ दूसरे दिन टिकी या फिसली? 50% गिरी कमाई, फिर भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री

    Jana Nayagan Collection: थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 50.5 फीसदी की गिरावट दर्ज…

    Read more

    Fact Check: क्या विराट कोहली ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन? सोशल मीडिया पर वायरल दावे की सच्चाई आई सामने

    Virat Kohli student protest fact check: देशभर में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर जारी छात्र आंदोलनों के बीच सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के नाम से…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है