Ro no D15139/23

एडिलेड में 17 साल बाद पहली बार हारा भारत, जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज अपने नाम की

खेल डेस्क । भारतीय टीम गुरुवार को एडिलेड में दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 2 विकेट से हार गई. टीम इंडिया 2008 के बाद पहली बार इस मैदान पर वनडे में हारी है. मतलब 17 साल से भारत वनडे में इस मैदान पर अजेय था. इस हार के बाद नए कप्तान शुभमन गिल के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. वह अपनी कप्तानी में अपने पहले दो वनडे हारने वाले पांच अन्य कप्तानों की सूची में शामिल हो गए. रोहित के 97 गेंदों में 73 और श्रेयस अय्यर के 77 गेंदों में 61 रनों की पारी के दम पर भारत ने 50 ओवरों में 264/9 का मजबूत स्कोर बनाया, जिससे कप्तान गिल (9) और विराट कोहली (0) के निराशाजनक प्रदर्शन कर फैंस को नाराज कर दिया.
कप्तानी डेब्यू में गिल के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
रन-चेज के दौरान, मैट शॉर्ट (78 गेंदों में 74 रन, 4 चौके और 2 छक्के) और कूपर कोनोली (53 गेंदों में 61* रन, 5 चौके और एक छक्का) ने बहुमूल्य अर्धशतक बनाए जिससे स्कोरबोर्ड हमेशा चलता रहा और मिशेल ओवेन की 23 गेंदों में 36 रन की पारी ने अपनी टीम को जीत दिला दी. मेजबान ने लक्ष्य का पीछा दो विकेट और 22 गेंद शेष रहते कर लिया. गिल, केएल राहुल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, क्रिस श्रीकांत, दिलीप वेंगसरकर और अजीत वाडेकर के साथ पहले दो वनडे हारने वाले छठे भारतीय कप्तान बन गए हैं. इससे वनडे में एडिलेड ओवल में भारत का स्वर्णिम दौर भी समाप्त हो गया.
गिल ने बताई हार की असल वजह
हार के बाद कप्तान शुभमन गिल का मानना ​​था कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पास पर्याप्त रन थे, लेकिन कैच छूटने के कारण वे जीत हासिल नहीं कर सके. भारत ने तीन कैच छोड़े, जिसमें नीतीश कुमार रेड्डी ने ट्रैविस हेड का कैच छोड़ा, अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज ने मैथ्यू शॉर्ट को दो जीवनदान दिए. हेड का कैच छोड़ना भले ही अहम न रहा हो, लेकिन शॉर्ट को कैच छोड़ना भारत के लिए परेशानी का सबब बन गया क्योंकि इस बल्लेबाज ने 74 गेंदों पर 78 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. भारत ने मैच को बेहद रोमांचक बना दिया और ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट चटका दिए. अगर उन्होंने अपने कैच नहीं छोड़े होते, तो नतीजा कुछ और हो सकता था.
शुभमन गिल ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने पर्याप्त रन बनाए थे, जब आप कुछ मौके गंवा देते हैं तो यह आसान नहीं होता1 जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती गई, विकेट बेहतर होते गए1 पहले मैच में टॉस ज्यादा अहम था, लेकिन इस बार उतना नहीं. दोनों टीमों ने लगभग 50 ओवर खेले. पहली पारी के पहले 10-15 ओवर के बाद विकेट अच्छी तरह जम गया था.’ भारत ने इस मैच के साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज गंवा दी है, अब आखिरी मुकाबला औपचारिकता मात्र है.

  • Related Posts

    Bandar Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई बंदर, छठे दिन का कलेक्शन जान लगेगा झटका

    Bandar Collection: अनुराग कश्यप की ओर से निर्देशित फिल्म ‘बंदर’ बॉक्स ऑफिस बुरी तरह पिट गई है. फिल्म में बॉबी देओल को उनके अब तक के सबसे दमदार और रफ…

    Read more

    सतीश शाह को मरणोपरांत मिलेगा पद्म श्री, भावुक हुईं रुपाली गांगुली बोलीं- काश वो खुद ये सम्मान ले पाते

    Satish Shah: भारतीय सिनेमा और टेलीविजन जगत के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह को मरणोपरांत पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. यह घोषणा होने के बाद उनके चाहने वालों और इंडस्ट्री…

    Read more

    NATIONAL

    11 जून की टॉप 20 खबरें: अमेरिकी राजनयिक तलब, भारत मंडपम से गरजे पीएम मोदी, शुभेंदु सरकार में विभागों का बंटवारा

    11 जून की टॉप 20 खबरें: अमेरिकी राजनयिक तलब, भारत मंडपम से गरजे पीएम मोदी, शुभेंदु सरकार में विभागों का बंटवारा

    PM Kisan की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! क्या 18 जून को आएंगे ₹2,000? जानिए सच्चाई

    PM Kisan की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! क्या 18 जून को आएंगे ₹2,000? जानिए सच्चाई

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री